भाजपा ने किया आठवें वेतन आयोग के गठन का स्वागत

नयी दिल्ली 18 जनवरी (वार्ता) दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आठवें वेतन आयोग का गठन करने के केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत किया है।

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और नयी दिल्ली से सांसद बांसुरी स्वराज ने शनिवार को यहां संवाददाताओं को संबोधित किया और आठवें वेतन आयोग का गठन करने के केंद्र शरकार के फैसले का स्वागत किया। इस दौरान श्री सचदेवा ने कहा कि सरकारी कर्मी आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों और योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने का माध्यम बन रहे हैं, इसलिये वे साधुवाद के पात्र हैं।

वहीं, सुश्री स्वराज ने कहा कि प्रधानमंत्री ने आठवें वेतन आयोग का गठन करने का निर्णय लिया हैं, जिसको लेकर सरकारी कर्मचारियों में हर्ष का माहौल है और नयी दिल्ली वासी अनेक सरकारी कर्मचारियों ने कल से उन्हें फोन कर सरकार का आभार प्रकट कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, “ काली बाड़ी से किदवई नगर तक सरकारी कर्मी आज संतुष्ट और प्रसन्न हैं कि उनके लिये मोदी सरकार ने समय पर ध्यान दिया है। ”

सुश्री स्वराज ने कहा है कि जहां वेतन आयोग के समयबद्ध गठन से सरकारी कर्मचारी अपने बेहतर कल को देख रहे हैं, वहीं निजी क्षेत्र के कर्मी भी आशावान हैं। उन्होंने कहा कि वेतन आयोग के गठन का लाभ कर्मचारियों और पेंशन भोगियों को मिलेगा। उन्होंने कहा, “ जहां वेतन आयोग का सीधा लाभ सरकारी कर्मियों को होगा, वहीं निजी क्षेत्र के कर्मियों को भी अपरोक्ष लाभ होगा, न्यूनतम वेतनमान आदि उनके भी न्याय संगत बढ़ सकते हैं। ”

Next Post

गांधी के भारत छोड़ो आंदोलन से राहुल की भारत जोड़ो यात्रा तक की अनुगूंज से लवरेज इंदिरा भवन : कांग्रेस

Sat Jan 18 , 2025
नयी दिल्ली, 18 जनवरी (वार्ता) कांग्रेस ने अपने नए मुख्यालय इंदिरा भवन को महात्मा गांधी के ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ से राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ तक की अनुगूंज से लवरेज करार देते हुए कहा है कि इसमें कांग्रेस संविधान में निहित लोकतंत्र, राष्ट्र्वाद, धर्मनिरपेक्षतावाद, समावेशी विकास और न्याय को […]

You May Like