मंत्री विजय शाह ने दी नसीहत : भगवान और माता-पिता के पैर छुओ, नेताओं के नहीं

ग्वालियर: प्रदेश सरकार के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह के चरणों की वंदना यानि पैर छूता हुआ एक शख्स कैमरे में कैद हुआ लेकिन उस शख्स के पैर छूते ही मंत्री विजय शाह ने जो सीख उसे दी वह आज के दौर के नेताओं के शायद गले न उतरे। मंत्री ने पैर छूने वाले को कहा “पैर छूना है तो भगवान और माता-पिता के छुओ, नेताओं के नहीं।”
मंत्री ने बताया- क्यों नहीं छूने चाहिए नेताओं के पैर
युवक ने जब मंत्री से पैर न छूने की दी गई नसीहत पर सवाल किया तो उन्होंने कहा, “व्यक्ति के सबसे बड़े गुरु हमारे माता-पिता होते हैं। जहां यह रहते हैं वह जॉइंट परिवार होता है। उनसे आने वाली पीढ़ी बहुत कुछ सीखती है। छोटा परिवार कुछ नहीं सीख पाता है। यदि हम अपने माता-पिता के पैर छू रहे हैं तो हम संस्कारित हैं और समाज को आगे ले जाने की क्षमता रखते हैं। इसलिए निवेदन है कि अपने परिवार और माता-पिता को अपने साथ रखो और जो नौजवान है वह माता-पिता के हमेशा टच में रहे तो हमारा हिंदू रिलिजन बहुत आगे जाएगा। बस नेताओं के पैर नहीं पड़ना चाहिए।”
आज की राजनीति में जहां गुटबाजी और खेमेबाजी आम हो गई है। कोई काम जुगाड़ से कराना चाहता है तो कहीं नेताजी के पैर छूने से काम आसानी से हो जाता है। सियासत में ऐसी मानसिकता और चरण वंदना की तस्वीर आमतौर पर देखने भी मिलती है। लेकिन इस बीच मंत्री की यह सीख देने वाला वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। ऐसे में कई नेताजी चाह कर भी कुछ कह नहीं पा रहे हैं। वहीं आम लोग इस घटनाक्रम पर खूब ठहाके भी लगा रहे हैं।

Next Post

ग्वालियर के लोग आज पहली बार चांदी की विशाल दिव्य जैन प्रतिमा की ढलाई अपने सामने होते देखेंगे

Sun Jan 19 , 2025
ग्वालियर: साक्षी परिसर स्थित विद्याधाम में आज रविवार, 19 जनवरी को भव्य स्तर पर आयोजित हो रहे चांदी के 17 किलो वजनी जिनबिंब निर्माण के लाइव आयोजन एवं कुमकुम पत्रिका लेखन महोत्सव की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। ग्वालियर के लोग पहली बार चांदी की विशाल दिव्य जैन प्रतिमा […]

You May Like