ट्रक के पलटकर मकान पर गिरने से एक महिला एक बच्ची की मृत्यु

शिवपुरी, 17 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में आज एक ट्रक के पलटकर कुलाटी लेते हुए एक मकान पर गिरने से मकान में सो रही एक महिला और एक बच्ची की मृत्यु हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि देहात थाना अंतर्गत आईटीबीपी के मोड पर दोपहर में एक ट्रक अचानक पलट गया और कुलाटी लेते हुए मकान पर जाकर पलटा गया। इस घटना में घर में सो रही एक महिला और एक बच्ची की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे जिला चिकित्सालय ले लिया गया है।
पुलिस के अनुसार मृतिकाओं के नाम हरकु वर आदिवासी (52) एवं बच्ची का नाम सरोज आदिवासी बताया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज जांच शुरू कर दी है।

Next Post

मकान-दुकान से कीमती 3 लैपटाप चोरी 

Fri Jan 17 , 2025
भोपाल, 17 जनवरी. मकान और दुकान से चोर कीमती लैपटाप चोरी कर ले गए. इसी प्रकार सूने घर जेवरात और नकदी समेत अन्य सामान चोरी हो गया. पुलिस ने सभी मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस के मुताबिक बागसेवनिया थाना क्षेत्र स्थित सुरेंद्र पैलेस में […]

You May Like

Play sound