टाउनशिप में चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा

रैकी में चौकीदारों से लेते थे मदद

हिस्ट्रीशीटर आरोपी गिरफ्तार

नव भारत न्यूज

इंदौर. शहर की टाउनशिप में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक गिरोह के सरगना को कनाडिया पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरोह ने शहर में एक दर्जन से अधिक वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की है. चौंकाने वाली बात यह है कि ये आरोपी टाउनशिप के चौकीदारों से संपर्क कर रैकी करते थे और फिर रात में पैदल ही चोरी करने पहुंचते थे, गैंग का सरगना हिस्ट््रीशीटर आरोपी है.

कनाडिया पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र की टाउनशिपों में चोरी करने वाले गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया है. जो नंदबाग का रहने वाला है, आरोपी बाणगंगा थाने का हिस्ट्रीशीटर जीतू उर्फ चीतू है. उसके खिलाफ 18 से ज्यादा मामले पहले से दर्ज हैं. जीतू मूल रूप से अलीराजपुर का रहने वाला है और चोरी करने के लिए वहां से अपने दो-तीन साथियों को बुलाता था. आरोपी टाउनशिप के चौकीदारों से संपर्क कर उन्हें झांसे में लेते और पूरी जानकारी हासिल करते थे, इसके बाद रैकी कर रात में पैदल जाकर वारदातों को अंजाम देते थे. गिरोह का यह तरीका पुलिस के लिए चुनौती बन गया था.कनाडिया पुलिस की टीम ने जीतू को गिरफ्तार कर चोरी में इस्तेमाल किए गए औजार और अन्य सामान भी बरामद किए है, पुलिस अब उसके साथियों की तलाश कर रही है.

 

18 मामलों का आरोपी

जीतू पर 18 केस दर्ज हैं, जिनमें चोरी, लूटपाट और अन्य गंभीर अपराध शामिल हैं. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि उसने अन्य शहरों में भी चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है या नहीं.

Next Post

व्यवसायी के सूने मकान से लाखों का सामान चोरी 

Fri Jan 17 , 2025
भोपाल, 17 जनवरी. शाहजहांनाबाद स्थित एक व्यवसायी के सूने मकान का ताला तोड़कर चोर लाखों रुपये का सामान समेट ले गए. पुलिस ने रिश्ते के भाई की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. व्यवसायी के भोपाल लौटने पर चोरी गए सामान की सूची और कीमत […]

You May Like