
इंदौर. एयरपोर्ट रोड पर होटल मिड फ्लाइट के पास एक चलती कार में अचानक आग लग गई. घटना के तुरंत बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग पर काबू पाया. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया. प्रारंभिक जांच में कार में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई जा रही है. घटना के दौरान कार में मौजूद लोग समय रहते बाहर निकलने में सफल रहे, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई. फायर ब्रिगेड और एरोड्रम पुलिस मामले की जांच कर रही है. इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था, जिसे एरोड्रम पुलिस ने वहां से लोगों को हटाया और यातायात को सूचारु रुप से चलायमान किया.
