व्यापम घोटाले को उजागर करने वाले आरटीआई एक्टिविस्ट आशीष चतुर्वेदी लापता, पिता ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

ग्वालियर। व्यापम घोटाले को उजागर करने वाले व्हिसलब्लोअर आशीष चतुर्वेदी अपने घर से लापता हैं। तीन दिन पहले उन्होंने पुलिस विभाग को अपनी सुरक्षा वापस कर दी थी। आशीष की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों पर उन्होंने अभद्रता के आरोप लगाए थे।

आशीष चतुर्वेदी के पिता ने आशीष के साथ दुर्घटना होने की आशंका जताई है। उन्होंने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। झांसी रोड़ थाने में उन्होंने आशीष की गुमशुदगी का आवेदन दिया है, आशीष अपने घर से देर रात से गायब है।

Next Post

हिना कांवरे 23 को ग्वालियर में लेंगी कांग्रेस की तैयारी बैठक

Thu Jan 16 , 2025
ग्वालियर। 27 जनवरी को महू में होने वाले कांग्रेस के जय बापू जय भीम जय संविधान कार्यक्रम की तैयारी को लेकर कल 17 जनवरी को होने वाली बैठक अब 23 जनवरी गुरुवार को दोपहर 2 बजे ग्वालियर के रामरति गार्डन में रखी गई है जिसमें ग्वालियर की प्रभारी हिना कांवरे […]

You May Like