
सतना /प्रदेष के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सतना जिले के चित्रकूट प्रवास के दौरान मंगलवार को भगवान कामतानाथ के प्राचीन मुखारबिंद के दर्शन किए तथा पूजा-अर्चना की। इस मौके पर नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी, विधायक चित्रकूट सुरेन्द्र सिंह गहरवार, डीआरआई के संगठन सचिव अभय महाजन, कुलगुरु चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय प्रो. भरत मिश्रा, नगर परिषद अध्यक्ष साधना पटेल, कमिश्नर रीवा बीएस जामोद, आईजी साकेत पाण्डेय, कलेक्टर अनुराग वर्मा, पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता, एसडीएम एपी द्विवेदी, उपस्थित रहे।
