महिला पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला

जियावन गांव की घटना, गेहूॅ पिसाने पैदल जा रही थी महिला

सिंगरौली : जियावन गांव निवासी एक अधेड़ महिला आज दिन गुरूवार की शाम करीब 4:30 बजे अपने घर से गेहॅू लेकर आटा पिसाने जा रही थी कि गांव के ही एक अर्द्धविक्षिप्त युवक ने महिला के गर्दन एवं हाथ में कुल्हाड़ी से तीन-चार बार हमला कर गंभीर रूप से हमला करते हुये फरार हो गया।घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक नियावन गांव निवासी कौशल्या साकेत पति हंसलाल साकेत उम्र 45 वर्ष आज दिन गुरूवार की शाम करीब 4:30 बजे गेहॅू को पिसाने जा रही थी।

तभी गांव के ही नारायण यादव ने महिला पर कुल्हाड़ी से वार करते हुये गंभीर रूप से घायल कर दिया है। आनन-फानन में महिला को सीएससी देवसर में भर्ती कर दिया है। किन्तु महिला हालत नाजुक देख जिला चिकित्सालय के लिए रिफर कर दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही जियावन टीआई राजेन्द्र पाठक अस्पताल पहुंच महिला का बयान दर्ज किया है। हमला का कारण फिलहाल अज्ञात है। यह भी जानकारी मिल रही है कि युवक मानसिक रूप से अर्द्धविक्षिप्त है।

Next Post

मण्डी खाली, सड़क पर सब्जी की दुकानें, गल्ला व्यवसायी परेशान

Fri Jan 10 , 2025
मामला बस स्टैण्ड के समीप पुरानी सब्जी मण्डी बैढ़न का, मण्डी मार्ग के दोनों पार की सड़क पर बेजा कब्जा सिंगरौली :बस स्टैण्ड बैढ़न के समीप पुरानी सब्जी मण्डी काली मंदिर मार्ग के दोनों सड़को में सब्जी व्यवसायियों का ऐसा कब्जा हो गया है कि सुबह से लेकर रात 8 […]

You May Like