इंदौर, 09 जनवरी (वार्ता)। सियागंज किराना बाजार में शक्कर में बढ़त देखी गई। खाद्य तेलों में मांग सुस्ती से भाव कमी लिए रहे। तिलहनों में रिफाइनरी प्लांटों की लिवाली रही। दलहनों में नरमी रही। आज तुअर घटकर बिकी। दालों में मांग रही। चावल में कामकाज सामान्य बताया गया।
किराना बाजार
सियागंज किराना बाजार में शक्कर में पूछपरख सुधार से मजबूत बिकी । आज शक्कर में चार गाड़ी की आवक हुई। खोपरा गोला दिसावर के साथ ऊंचा होकर बिका। खोपरा बूरा तथा हल्दी में मांग रही।
तेल-तिलहन
खाद्य तेलों में लिवाली सुस्ती से पाम तेल के भाव में कमी हुई। तिलहन में उठाव से सोयाबीन में मजबूती दर्ज की गई। सरसों तथा सोयाबीन में पूछपरख सुधार लिए बताई गई।
दाल-दलहन
संयोगितागंज अनाज मंडी में दलहन जिन्सों में कामकाज नरमी लिए बताया गया। आज तुअर 100 रुपये सस्ती बिकी। दाल तथा चावल में लिवाली से भाव स्थिरता लिए बताए गए।
