एल में लटकी सीएम हेल्पलाइन की शिकायत

सीधी । सीएम हेल्पलाइन की शिकायत एल में लटकी हुई है। आरईएस सीधी अग्निकांड की सीएम हेल्पलाइन में हुई शिकायत एक वर्ष से एल-1 से एल-4 में अटकी है। अधीक्षण यंत्री के निर्देश के बाद भी जांच नही पूरी हुई।

दरअसल शहर के समीपी पड़ैनिया खुर्द निवासी ए.एन.सिंह द्वारा विगत 30 सितम्बर 2024 को कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा कार्यालय सीधी में आवेदन देकर कहा गया था कि कार्यालय में पदस्थ संविदा डाटा इंट्री आपरेटर नीलेश पाण्डेय द्वारा करोड़ो के घोटाले के दस्तावेजों एवं विभाग के चेक एवं डीडी में आग लगा दी गई है। जिस पर जांच कर कार्यवाई सुनिश्चित की जाय। दिय गये आवेदन पर कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा कार्यालय द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिस पर अधीक्षण यंत्री रीवा के यहां शिकायत की गई।

अधीक्षण यंत्री द्वारा पत्र क्रमांक 1305 दिनांक 13 अक्टूबर 2025 एवं कार्यालयीन पत्र 8204, 8206 दिनांक 24 नवम्बर 2025 के माध्यम से संबंधित कर्मचारियों को शिकायत के संबंध में कथन एवं नष्ट हुए अभिलेखों की सूची प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये। यहां से कोई निराकरण न होने पर सीएम हेल्पलाइन में शिकायत क्रमांक 30806383, दिनांक 2 फरवरी 2025 को दर्ज कराई गई। सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायत एल-1 से होते हुये एल-4 में जाकर लटकी हुई है। निराकरण को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।

००

शिकायत मुख्यमंत्री समाधान में भेजने की गई मांग

सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायत क्रमांक 30806383, दिनांक 2 फरवरी 2025 के एल-4 में जाकर लटकने पर शिकायतकर्ता ए.एन.सिंह द्वारा सीएम हेल्पलाइन में कॉल कर यह कहा गया है कि उनकी शिकायत का निराकरण एक वर्ष बाद भी नहीं हो सका, ऐसे में आवेदक की शिकायत निराकरण के लिये मुख्यमंत्री समाधान में भेजी जाय।

००

निराकरण को लेकर गंभीर नही जिम्मेदार

आरईएस अग्निकांड जो काफी चर्चाओं में बना हुआ है। उससे संबंधित शिकायत के निराकरण को लेकर कार्यपालन यंत्री आरईएस कार्यालय सीधी गंभीर नहीं है। हैरत की बात तो यह है कि अधीक्षण यंत्री के पत्र भेजने के बाद भी शिकायत का निराकरण करने की जरूरत नहीं समझी जा रही है। ऐसे में तरह-तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।

००

इनका कहना है

सीएम हेल्पलाइन में दर्ज उक्त शिकायत का जल्द निराकरण कराना सुनिश्चित किया जायेगा।

सी.एल.साकेत, कार्यपालन यंत्री आरईएस सीधी

००००००००००००

Next Post

उर्वरक वितरण और ई-टोकन की समस्या पर प्रशासन सख्त, जिला व विकासखंड स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त

Thu Jun 25 , 2026
आलीराजपुर, खरीफ सीजन के दौरान किसानों को उर्वरक वितरण, ई-टोकन निर्माण, फार्मर आईडी पंजीयन एवं अन्य तकनीकी समस्याओं से राहत दिलाने के लिए जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर के निर्देश पर जिले में जिला एवं विकासखंड स्तर पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई […]

You May Like