पत्नी एवं परिजनों ने किया वनरक्षक पर हमला

अनूपपुर। जैतहरी थाना अंतर्गत ग्राम खोडरी में वनरक्षक के पद पर पदस्थ विनय कुमार अहिरवार पर तलाक मामले में पति एवं पत्नी के साथ पत्नी के परिजनों के बीच शनिवार की दोपहर बातचीत दौरान वाद-विवाद एवं मारपीट की घटना में पति विनय कुमार अहिरवार एवं पुत्र को चोटे आई जिसकी रिपोर्ट थाना जैतहरी में पीडित विनय कुमार अहिरवार द्वारा किया गया ।

पीड़ित विनय कुमार अहिरवार ने बताया कि उसका विवाह 2015 में बहेराबांध थाना बिजुरी की हेमकुमारी के साथ हुआ जो अक्सर वाद-विवाद करने के साथ अपने मायके चली गई, हम दोनों के मध्य एक बालिका एवं एक बालक है। नौ वर्ष के बालक विपुल कुमार उनके साथ पद स्थापना स्थल वनचौकी खोडरी में रहकर वेंकटनगर में पढ़ता है। 4 जनवरी की दोपहर पत्नी हेमकुमारी अपने माता-पिता एवं अन्य लोगों के साथ 5-6 बड़ी गाड़ियों में अचानक उनके शासकीय आवास में पहुंचकर दरवाजा खुलवाकर वाद-विवाद के साथ मारपीट करने लगे, जिससे जान बचाकर वह अपने पुत्र के साथ तालाब की ओर गया जहां पीछे से दौड़कर पुत्र के साथ भी मारपीट की गई। पति-पत्नी का कोतमा न्यायालय में तलाक का प्रकरण विचाराधीन है, जिसके कारण पत्नी एवं उनके परिजनों द्वारा यह घटना कारित की गई रिपोर्ट पर थाना जैतहरी द्वारा कार्यवाही की जा रही है।

Next Post

आंगनवाड़ी सहायिका ने वृद्धा सांस का सिर फोड़ा 

Sun Jan 5 , 2025
  हिनौता (सीधी) ।जिले के ब्लाक मझौली अंतर्गत ग्राम छुही मे ऐसा मामला सामने आया है जहां एक कलयुगी आंगनवाड़ी सहायिका बहू ने अपनी वृद्वा सासू मां को बेरहमी से मारते -मारते सिर तक फोड़ दिया। वारदात के बाद घायल को आनन -फानन में एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझौली […]

You May Like