आपसी संघर्ष में तेंदुआ की मौत

पन्ना, 03 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में दो तेंदुओं के बीच हुए संघर्ष में एक तेंदुआ की मौत हो गयी है।

वन विभाग के अनुसार आपसी संघर्ष की यह घटना उत्तर वन मंडल के पन्ना वन परिक्षेत्र अंतर्गत बहेरा बीट की है। जंगल में मृत पाये गये पांच वर्षीय नर तेंदुये के शव का पोस्टमार्टम आज पन्ना टाइगर रिज़र्व के वन्य प्राणी चिकित्सक डॉ. संजीव कुमार गुप्ता ने किया, जिससे इस बात का खुलासा हुआ कि तेंदुआ की मौत आपसी संघर्ष में हुई है।

बताया गया है कि तेंदुए के शव में दुर्गन्ध नहीं थी, जिससे प्रतीत होता है कि बीती रात में ही तेंदुओं के बीच आपसी संघर्ष हुआ है, जिसमें एक तेंदुए को अपनी जान गंवानी पड़ी।

वन्य प्राणी चिकित्सक डॉ. गुप्ता ने बताया कि मृत तेंदुए की गर्दन में ‘केनाइन दांत’ के निशान थे। गले में दांत के गहरे जख्म पाए गए हैं। इस भीषण संघर्ष में मृत तेंदुआ की पसलियां भी टूटी हुई थीं।

पन्ना टाइगर रिज़र्व सहित बफर और टेरिटोरियल एरिया के जंगल में तेंदुओं की अच्छी खासी संख्या है। नतीजतन इलाके को लेकर भी इनके बीच आपसी संघर्ष की घटनाएं होती रहती हैं। पोस्टमार्टम के बाद मृत तेंदुए के शव को वरिष्ठ वन अधिकारियों की मौजूदगी में जला दिया गया।

Next Post

पेट्रोल देने का काम महिलाएं करेंगी ग्वालियर में

Fri Jan 3 , 2025
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email ग्वालियर, 03 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर के पांच व्यस्ततम पेट्रोल पंप पर नए साल के दूसरे दिन गुरुवार को पांच महिलाओं ने ‘शक्ति दीदी’ के रूप में ‘फ्यूल डिलेवरी वर्कर’ का काम संभाल लिया। कलेक्टर […]

You May Like

मनोरंजन