पाकिस्तान में मध्यम स्तर के भूकंप के झटके

पेशावर, 25 फरवरी (वार्ता) पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा और पंजाब प्रांत के कुछ हिस्सों में बुधवार को 5.6 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए।

द न्यूज इंटरनेशनल की रिपोर्ट के मुताबिक पेशावर, इस्लामाबाद और रावलपिंडी में भी भूकंप के तेज़ झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में भारी दहशत फैल गई। इसके साथ ही बाजौर, डायमर शहर और आस-पास के दूसरे इलाकों में भी झटके महसूस किए गए। खैबी पख्तूनख्वा में स्वात और चित्राल इलाकों में कुछ छोटी-मोटी दरारों को छोड़कर किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की रिपोर्टें नहीं है।

अधिकारियों के मुताबिक भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदू कुश इलाके में जमीन की सतह से 73 किलोमीटर की गहराई पर था।

 

Next Post

जिला पंचायत में लोकायुक्त का छापा, रिश्वत लेते लेखापाल रंगे हाथों गिरफ्तार

Thu Feb 26 , 2026
कटनी। भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी जीरो टॉलरेंस नीति को जारी रखते हुए जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने आज कटनी जिला पंचायत कार्यालय में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। टीम ने जिला पंचायत में पदस्थ लेखापाल (Accountant) सतेंद्र सोनी को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार […]

You May Like