शिवपुरी के 4 युवकों को गुजरात में बंधक बनाए जाने की आशंका

शिवपुरी: शिवपुरी जिले के सुरवाया थाना सीमा में आने वाले भडाबाबडी गांव में निवास करने वाले 4 युवकों को गुजरात में बंधक बनाकर मजदूरी कराने की खबर है। युवको के परिजनों ने कलेक्टर को इस मामले की शिकायत की है।भडाबाबडी से लगभग 1 दर्जन आदिवासी महिलाएं शिवपुरी कलेक्टर से शिकायत करने आई थी। मौसमी आदिवासी ने बताया कि हमारे गांव से 4 युवक 2 माह पूर्व गुजरात मजदूरी करने गए थे,लेकिन वह अब तक वापस नहीं लौटे है और ना ही उनसे बातचीत हो पा रही है।

मौसमी आदिवासी ने बताया कि हमारे गांव के रहने वाले विरमा आदिवासी और उसके पति के कहने पर ही हमने हमारे लडके गौतम,अविनेश,बल्ले और छोटू भेजे थे। एक माह पूर्व हमारी बातचीत हुई थी लेकिन अब इनका फोन नहीं लग रहा है।आदिवासी महिला ने बताया कि हमने हमने विरमा और सिरनाम से बातचीत की उन्होंने यह बताया कि वह जिस कंपनी में काम करने गए है उसको हमने नहीं देखा है। अब त्यौहार आ रहा है हमारे लडके नही आए है और ना ही उनसे बातचीत हो पा रही है। हमे डर है कि वहां पर उनको बंधक बनाकर काम तो नहीं कराया जा रहा है एक महीने से किसी भी प्रकार की हमारी बातचीत नहीं हुई है। इस मामले को लेकर हम कलेक्टर शिवपुरी से शिकायत करने आए थे।

Next Post

उछल कूद में ललमुंहे बंदर का पैर रस्सी में उलझा

Wed Jan 1 , 2025
रेस्क्य टीम ने किया सफल रेस्क्यू   जबलपुर: आनंद कुंज तिराहा स्थित अवस्थी जी के बाड़े में एक छत पर दोपहर दो बजे उछल कूद एक ललमुंहे बंदर के बच्चे का पैर रस्सी में उलझ गया जिसके कारण वहां अफरातफरी मच गई। स्थानीय विनय पीपल ने सर्प हेल्पलाइन वनविभाग में […]

You May Like