क्राइम ब्रांच ने पकड़े ड्रग्स सप्लायर

नए साल की पार्टियों में सप्लाई की थी योजना

इंदौर: क्राइम ब्रांच की टीम ने नए साल के जश्न के मौके पर होटल, पब, बार और स्कूल-कॉलेजों में ड्रग्स सप्लाई करने की योजना बना रहे दो ड्रग्स सप्लायरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 14 ग्राम ड्रग्स जब्त की है.डीसीपी क्राइम राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रावजी बाजार और सूर्यदेव नगर चौराहे के पास स्टूडेंट्स के बीच ड्रग्स की 1-1 ग्राम की पुड़िया (टोकन) बनाकर सप्लाई की जा रही है. सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच की टीम ने मौके पर दबिश दी और आरोपियों आवेश खान और सुमित मौर्य को गिरफ्तार किया. ड्रग्स को नए साल के जश्न के दौरान होटल, पब, बार और स्टूडेंट्स के बीच सप्लाई करने की योजना बना रहे थे.

दस टीमें तैनात
साथ ही, क्राइम ब्रांच को सूचना मिली है कि कुछ स्थानों पर पार्टियों में भी ड्रग्स सप्लाई की जा रही है. नए साल को ध्यान में रखते हुए क्राइम ब्रांच ने ड्रग्स के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के लिए दस टीमें तैनात की हैं. इस साल में क्राइम ब्रांच ने बड़ी मात्रा में ड्रग्स जब्त की है, जिसमें 1,500 ग्राम अफीम, 95 ग्राम कोकीन, 740 ग्राम एमडी, 529 ग्राम ब्राउन शुगर और 88 किलो गांजा शामिल है. इनकी कुल बाजार कीमत करीब पांच करोड़ रुपए बताई जा रही है.

97 प्रकरण और 132 आरोपी गिरफ्तार
वर्ष 2024 में क्राइम ब्रांच ने ड्रग्स तस्करी के कुल 97 प्रकरण दर्ज किए और 132 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. यह कार्रवाई न केवल नए साल के दौरान बल्कि पूरे वर्ष ड्रग्स के अवैध व्यापार को नियंत्रित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है.

Next Post

नाले के पानी से हो रही खेती सिंचाई

Wed Jan 1 , 2025
लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़, नहीं हो रही कार्रवाई इंदौर:लाख कार्रवाई के बावजूद शहर के कुछ किसान अपने फायदे के लिए लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रह है. कई बार कारवाई की गई लेकिन लगा अधिकारियों ने खाना पूर्ति की है. इस शह से मनमानी चल रही है.जी […]

You May Like