‘पहले गोली मारो, फिर सवाल पूछो…’, ट्रंप की धमकी पर भड़का डेनमार्क

डेनमार्क का रक्षा मंत्रालय ग्रीनलैंड की रक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है, सैनिकों को आक्रमण पर तुरंत प्रतिक्रिया देने का आदेश; यह बयान ट्रंप के कब्जे के बयान पर तनाव के बाद आया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ग्रीनलैंड पर कब्जा करने वाले बयानों के चलते अमेरिका और डेनमार्क के रिश्तों तनावपूर्म हो गए हैं। इसी बीच डेनमार्क के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि अगर अमेरिका ग्रीनलैंड पर हमला करता है, तो उनके सैनिकों को तुरंत प्रतिक्रिया देनी होगी, पहले गोली चलानी होगी और बाद में सवाल पूछने होंगे।

यह निर्देश 1952 के सैन्य नियमों पर आधारित है, जिसके तहत सैनिकों को उच्च अधिकारियों के आदेश का इंतजार किए बिना आक्रमणकारियों पर हमला करना अनिवार्य है। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि यह नियम “अभी भी लागू है।” यह बयान डेनमार्क की अपनी स्वायत्त क्षेत्र, ग्रीनलैंड, की रक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Next Post

साइबर ठगी: एमपी पुलिस ने फर्जी ट्रेडिंग व डिजिटल अरेस्ट गिरोह को किया बेनकाब

Fri Jan 9 , 2026
भोपाल: मध्यप्रदेश पुलिस ने साइबर अपराधों के खिलाफ अभियान को और तेज करते हुए प्रदेशभर में ऑनलाइन ठगी के बढ़ते मामलों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया है। बीते एक सप्ताह के दौरान पुलिस ने फर्जी ट्रेडिंग एप, “डिजिटल अरेस्ट” स्कैम, टेलीग्राम आधारित टास्क फ्रॉड और ऑनलाइन निवेश धोखाधड़ी के मामलों […]

You May Like