व्हाट्सऐप पे को अब सभी को यूपीआई सेवाएं प्रदान करने की अनुमति

मुंबई, 31 दिसंबर (वार्ता) नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने थर्ड पार्टी ऐप प्रदाता व्हाट्सऐप पे को अब सभी उपयोगकर्ताओं को यूपीआई सेवायें प्रदान करने की अनुमति दे दी है।
एनपीसीआई ने आज यहां जारी बयान में कहा कि व्हाट्सऐप पे के लिए यूपीआई उपयोगकर्ता ऑनबोर्डिंग सीमा को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। इसके साथ ही व्हाट्सऐप पे अब भारत में अपने संपूर्ण उपयोगकर्ताओं को यूपीआई सेवाएँ प्रदान कर सकता है।
इससे पहले,एनपीसीआई ने व्हाट्सऐप पे को चरणबद्ध तरीके से अपने यूपीआई उपयोगकर्ता आधार का विस्तार करने की अनुमति दी थी।

Next Post

शेयर बाजार दूसरे दिन गिरा

Tue Dec 31 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email मुंबई 31 दिसंबर (वार्ता) विश्व बाजार के मिलजुल रुख के बीच स्थानीय स्तर पर आईटी, टेक और फोकस्ड आईटी समेत पांच समूहों में हुई बिकवाली से आज शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन गिर गया। बीएसई का तीस […]

You May Like

मनोरंजन