पीएसएलवी-सी60/स्पेडेक्स मिशन दो मिनट के लिए टाला गया

श्रीहरिकोटा, 30 दिसंबर (वार्ता) पीएसएलवी-सी60/स्पेडेक्स मिशन का प्रक्षेपण सोमवार रात 2158 बजे से 22.00 बजे तक दो मिनट के लिए टाल दिया गया।

इसरो ने एक्स में पोस्ट किया कि प्रक्षेपण 22.00.15 बजे होगा। इसने कहा कि “प्रक्षेपण का दिन आ गया है! आज रात ठीक 10:00:15 बजे, स्पाडेक्स और उन्नत पेलोड के साथ पीएसएलवी-सी60 उड़ान भरने के लिए तैयार है।”

इसने कहा कि “स्पाडेक्स ऑर्बिटल डॉकिंग में भारत की क्षमता स्थापित करने के लिए एक अग्रणी मिशन है, जो भविष्य के मानव अंतरिक्ष उड़ान और उपग्रह सर्विसिंग मिशनों के लिए एक प्रमुख तकनीक है।”

संक्षिप्त स्थगन का कारण नहीं बताया गया, हालांकि मीडिया रिपोर्टों में कहा गया कि एक ही कक्षा में उपग्रहों की उपस्थिति इसका कारण हो सकती है।

Next Post

स्पेडेक्स मिशन भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक और मील का पत्थर: इसरो

Mon Dec 30 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email चेन्नई, 30 दिसंबर (वार्ता) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने सोमवार रात कहा कि अंतरिक्ष डॉकिंग प्रयोग को प्रदर्शित करने के लिए स्पेडेक्स उपग्रहों का सफल पृथक्करण भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक और मील का पत्थर […]

You May Like

मनोरंजन