निर्माण के दौरान गिरकर मजदूर की हुई मौत

अंजड़। नगर के वार्ड क्रं. 6 थाने से लगे क्षेत्र में रविवार को दोपहर के समय निर्माण कार्य में लगा एक मजदूर भवन की छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मजदूर को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद मृतक मजदूर का शव पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया। मिली जानकारी अनुसार आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था का गोडाउन बनाने का कार्य ठेकेदार द्वारा किया जा रहा था। इस दौरान रविवार को दोपहर में छत पर लगे तरापे खोलने के दौरान बांस की सीढिय़ों (मचान) से राजू उर्फ राजेश पिता रामलाल उम्र 40 साल निवासी गायबैड़ा अंजड़ असंतुलित होकर निचे आ गिरा। हादसे में उनके सिर व शरीर के अन्य अंगों में गंभीर चोट लग गई। घटना के बाद उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। इधर पुलिस ने पीएम कराकर शव परिजनों को सौंपा है। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Next Post

समाजवादी पार्टी की जिला कार्यकारिणी घोषित

Sun Dec 22 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email ग्वालियर। आज समाजवादी पार्टी ग्वालियर महानगर की जिला कार्यकारिणी घोषित की गई जिसमे जिला अध्यक्ष रामवीर सिंह रोरा ने जिला प्रमुख महासचिव रमेश परिहार, जिला महासचिव रामनरेश यादव, कैलाश बाथम जिला उपाध्यक्ष नंदकिशोर यादव, हरीशचंद जैन, मोहित […]

You May Like

मनोरंजन