धामी राष्ट्रीय खेलों से जुड़ी मशाल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना

नैनीताल, 25 दिसंबर (वार्ता) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आगामी 38वें राष्ट्रीय खेलों से जुड़ी मशाल यात्रा को गुरुवार को हल्द्वानी से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

नैनीताल की जिलाधिकारी वंदना ने बुधवार को बताया कि राष्ट्रीय खेलों से राज्य की जनता को जोड़ने के लिए राष्ट्रीय खेलों से जुड़ी मशाल यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री कल हल्द्वानी में इस यात्रा का शुभारंभ करेंगे। यात्रा सभी 13 जिलों से होकर गुजरेगी।

उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में पहली बार राष्ट्रीय खेलों का आयोजन किया जा रहा है। यह राष्ट्रीय खेलों का महाकुभ अगले महीने 25 जनवरी से 14 फरवरी तक चलेगा।

इस अवसर पर शहीद पार्क से मिनी स्टेडियम तक एक सांस्कृतिक रोड शो का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें पहाड़ की संस्कृति की झलक दिखेगी। राष्ट्रीय खेलों का शुभंकर ‘मौली’ भी आकर्षण का केंद्र रहेगा।

इसके अलावा राष्ट्रीय खेल के प्रचार- प्रसार और युवाओं को जोड़ने के लिए जगह-जगह सेल्फी पॉइंट्स भी बनाए गये हैं।

Next Post

सोना -चांदी में मजबूती

Wed Dec 25 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email इंदौर, 25 दिसंबर (वार्ता) स्थानीय सर्राफा बाजार में सोना सस्ता तथा चांदी तेजी लिए बताई गई। आज चांदी सिक्का स्थिर रहा। विदेशी बाजार में सोना 2616 डालर व चांदी 2955 सेन्ट प्रति औंस बिकी। उल्लेखनीय है कि […]

You May Like