मजदूरों से भरा पिकअप वाहन धोबू गट्टा में अनियंत्रित गति के चलते पलटा 15 से अधिक मजदूर घायल तीन की हालत चिंताजनक 

नवभारत

बागली/ उदय नगर-शनिवार 7:30 बजे करीब उदय नगर तहसील क्षेत्र से कपेंल क्षेत्र में कृषि मजदूरी करने गए मजदूरों को ले जाने वाला पिकअप वाहन मजदूरी करके आते समय उदय नगर से 7 किलोमीटर दूर धोबू गट्टा में अनियंत्रित होकर पलट गया प्रत्यक्ष दर्शन के अनुसार इस पिक अप वाहन में 40 से अधिक मजदूर भेड़ बकरी की तरह ठुस ठुस कर भरे थे। उदय नगर सरपंच विजेंद्र दांगी ने बताया कि सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए उदय नगर सामुदायिक अस्पताल लाया गया है। यहां से अत्यधिक गंभीर अवस्था वाले तीन दुर्घटनाग्रस्त लोगों को इंडेक्स अस्पताल रेफर किया है। तथा कुछ लोगों को बागली और देवास भी रेफर किया है। साथ ही उदय नगर सरपंच ने बताया कि वर्तमान में प्याज और आलू चौपाई का काम चल रहा है इसलिए इस क्षेत्र के 300 से अधिक मजदूर प्रतिदिन इसी प्रकार वाहनों में बड़ी मात्रा में भरकर मजदूरी करने जाते हैं।

Next Post

आमने-सामने आई बीजेपी-कांग्रेस का जबरदस्त विरोध प्रदर्शन

Sat Dec 21 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email नवभारत न्यूज दमोह. शनिवार दोपहर भाजपा युवा मोर्चा द्वारा अस्पताल चौराहे डॉक्टर अंबेडकर जी की मूर्ति के समीप राहुल गांधी का पुतला जलाया. जबकि यह प्रतिबंधित क्षेत्र है. इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प भी हुई […]

You May Like

मनोरंजन