दो कर्मचारियों पर महाकाल थाने में हुई एफआईआर दर्ज कराई

कर्मचारी श्रद्धालुओं से ऑनलाइन भी लेते थे राशि, खाते में लाखों रुपये का ट्रांजैक्शन मिला

 

नवभारत/न्यूज

उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के दरबार में प्रतिदिन लाखों श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते हैं। इस दौरान, शीघ्र दर्शन, नंदी हाल, और गर्भगृह की चौखट के नाम पर मंदिर समिति के कुछ कर्मचारियों द्वारा श्रद्धालुओं से भारी रकम वसूली जा रही थी। इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है।

नवभारत से चर्चा में एसपी प्रदीप शर्मा, एडिशनल नितेश भार्गव एसपी से लेकर टीआई एनबी परिहार ने बताया कि महाकाल मंदिर में आने वाले दर्शनार्थियों से नकली और ऑनलाइन पेमेंट लेने की जानकारी मिली है इसके बाद दो कर्मचारियों को हिरासत में लिया है।

 

पुलिस ने बताया कि कभी किसी के खाते में कुछ राशि आती है तो वह सामान्य है। मौजूद इसके किसी के खाते में प्रतिदिन 45 हजार रुपए लगातार आते हैं तो वह शंका के दायरे में आता है। यही कारण है कि महाकाल मंदिर के दिन कर्मचारियों पर शिकंजा कसा गया है। उनके खातों में अत्यधिक ट्रांजैक्शन पाया गया है। जांच की जा रही है। ट्रांजैक्शन न सिर्फ कर्मचारियों के खाते में पाया गया बल्कि उनके परिवार के सदस्यों के खातों में भी किए गए हैं। जिसकी जांच चल रही है। यदि आरोप सही पाए गए तो दोनों कर्मचारियों के साथ-साथ के परिजनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।

 

तीन पर पहले हो चुकी है एफआईआर

विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल में शुक्रवार को श्रद्धालुओं के साथ तीन पुजारियों ने दर्शन के नाम पर ठगी की थी। इसके बाद उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने सख्त निर्देश देते हुए तीनों पर एफआईआर दर्ज कराई। शनिवार को फिर एक और मामला सामने आया, जिसमें दो कर्मचारियों पर गाज गिरना तय है। मंदिर समिति के कर्मचारी बिना रसीद के श्रद्धालुओं से अधिक राशि वसूल कर रहे थे और मंदिर की राशि अपने खातों में जमा कर रहे थे। पुलिस और सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से सबूत जुटाए जा रहे हैं। वर्तमान में दो कर्मचारियों को हिरासत में लिया गया है और अन्य कर्मचारियों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

 

इनका कहना है

 

महाकाल मंदिर में कुछ दिनों से शिकायत मिल रही थी जिस तरह तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई गई उसके बाद कुछ और मामले सामने आए हैं इसकी जांच पड़ताल चल रही है कुछ कर्मचारी के खिलाफ भी फिर होगी साथ ही जो अन्य लोग इस कार्य में शामिल हैं, उनके खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की जाएगी।

-नीरज कुमार सिंह

कलेक्टर उज्जैन

Next Post

वेयरहाउस से 3 करोड़ का गेहूं गायब, बोरियों में निकला कंकर पत्थर व भूसा

Fri Dec 20 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email   उज्जैन। सरकारी गेहूं में हेराफेरी का बड़ा मामला अधिकारियों द्वारा पकड़ा गया। वेयरहाउस पर कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया गया। गायब गेहूं की कीमत 3 करोड़ रुपए बताई गई है। उसमें से कई सारी […]

You May Like

मनोरंजन