उत्कृष्ट टर्नआउट वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को किया पुरस्कृत 

पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने किया जनरल परेड का निरीक्षण

 

नवभारत न्यूज,बुरहानपुर। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक श्री देवेंद्र पाटीदार के निर्देशानुसार पुलिस लाइन परेड ग्राउंडए बुरहानपुर में साप्ताहिक जनरल परेड का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य अनुशासन बनाए रखना और पुलिस कर्मियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाना ।

पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने परेड का निरीक्षण किया और उत्कृष्ट टर्नआउट वाले पुलिस अधिकारियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने परेड के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह जवानों में एकता और अनुशासन की भावना को सुदृढ़ करने के साथ.साथ शस्त्र कवायद और फिटनेस को बेहतर बनाता है। परेड के माध्यम से पुलिस कर्मियों और अधिकारियों के साथ प्रत्यक्ष संवाद का भी अवसर मिलता है। परेड निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जनरल परेड में पुलिस लाईन का बलए समस्त थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी, थानो का बल एमटी शाखा,थाना यातायात,थाना अजाक, थाना 108 पुलिस अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए।

 

रक्षित निरीक्षक बुरहानपुर सुनील दिक्षित, सूबेदार नागेंद्र सिंह ठाकुर ने परेड का संचालन किया। परेड में रक्षित निरीक्षक 01, 06 निरीक्षक,03 सूबेदार, 08 उप निरीक्षक, 08 सहायक उप निरीक्षक,82 आरक्षक,प्रधान आरक्षक और डॉग स्क्वाड ,उनके हैंडलर शामिल हुए। पुलिस कप्तान देवेंद्र पाटीदार ने कहा कि परेड करवाने से पुलिस कर्मियों में टीम वर्क की भावना बढ़ती हैं और पुलिस कर्मियों की कार्यकुशलता एवं अनुशासन में सुधार आता हैं।

Next Post

महाकाल का लड्डू प्रसाद अब रेल और बस स्टैंड पर भी मिलेगा

Fri Dec 13 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email बाहर से आने वाले यात्रियों को मिलेगी सुविधा, मंदिर समिति यहां भी लगाने जा रही मशीन   नवभारत/न्यूज उज्जैन। ज्योतिर्लिंग महाकाल के लड्डू प्रसाद की मशीन अब रेल और बस स्टैंड पर लगाने की तैयारी की जा […]

You May Like

मनोरंजन