सडक़ हादसे में महिला लेब टेक्नीशियन की मौत

बड़वानी। शहर में शनिवार सुबह एक ट्रेक्टर बाईक को पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें बाईक सवार लेब टेक्नीशियन महिला की मौत हो गई। सुबह 6 से 7 बजे के दरम्यान महिला लैब टेक्नीशियन अंजुमन शेख न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित निवास से अपने पति इरफान शेख के साथ बस स्टैंड जाने के लिए निकली थी। इस दौरान रेत से भरे ट्रेक्टर ने उनकी बाईक को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में अंजुमन शेख को सिर में गंभीर चोट आई, वहीं इरफान शेख को हलकी खरोच आई। घटना के बाद महिला को निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतिका अंजुमन शेख महू अस्पताल में लेब टेक्नीशियन थी। वहीं पति आबकारी विभाग राजपुर में आरक्षक है। दम्पति के दो बेटे हैं। मामले में पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर आरोपी की तलाश जा रही है।

Next Post

चित्रकूट में बहेगी विकास की अलग धारा:डॉ मोहन

Sat Apr 13 , 2024
बरौंधा में मुख्यमंत्री ने सम्बोधित किया चुनावी सभा सतना। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने चित्रकूट के विकास का संकल्प दोहराते हुए कहा कि अयोध्या के बाद अब चित्रकूट का गौरव बढ़ेगा। राम भक्त अयोध्या से निकल कर चित्रकूट पहुंचेंगे तो यहां विकास की अलग धारा बहेगी। एमपी विकास के मामले […]

You May Like