चित्रकूट में बहेगी विकास की अलग धारा:डॉ मोहन

बरौंधा में मुख्यमंत्री ने सम्बोधित किया चुनावी सभा

सतना। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने चित्रकूट के विकास का संकल्प दोहराते हुए कहा कि अयोध्या के बाद अब चित्रकूट का गौरव बढ़ेगा। राम भक्त अयोध्या से निकल कर चित्रकूट पहुंचेंगे तो यहां विकास की अलग धारा बहेगी। एमपी विकास के मामले में यूपी से पीछे नहीं रहेगा।मुख्यमंत्री शनिवार को पिछले 10 दिनों में तीसरी बार सतना लोकसभा क्षेत्र का दौरा करते हुए चित्रकूट विधानसभा अंतर्गत बरौंधा में चुनावी सभा को सम्बोधित किया।

बरौंधा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ यादव ने भाजपा प्रत्याशी गणेश सिंह के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा मे कहा कि ये भगवान राम – कृष्ण की धरती है। लेकिन कांग्रेस हमारे आराध्यों का मजाक उड़ाती है। उसने राम पर सवाल खड़े किए, राम मंदिर की प्रतिष्ठा का आमंत्रण ठुकरा कर उनका अनादर किया। उन्होंने कहा कि अयोध्या में अब राम लला मुस्कुरा रहे हैं तो गोपाल कृष्ण कहां पीछे रहने वाले हैं। अब मथुरा की बारी है। अयोध्या ,बनारस और उज्जैन के बाद अब गोपाल कृष्ण की भूमि मथुरा का ही आनंद होगा। मुख्यमंत्री ने किसानों के सम्बंध में बात करते हुए कहा कि अभी एमएसपी पर गेहूं की खरीदी 24 सौ रुपए में शुरू की गई है,बजट आने पर धान की भी खरीदी कराई जाएगी। हमारी योजना कोदो,कुटकी और श्री अन्न की खरीदी की भी है।

 

डॉ यादव ने कांग्रेसियो के भाजपा में आने पर कांग्रेस के सवाल उठाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भगदड़ से कांग्रेसियों की नींद उड़ी हुई है। कल तक जब लोग कांग्रेस में थे तो वो अच्छे थे लेकिन अब जब भाजपा में आ गए तो कांग्रेसी उन्हें गलत और भ्रष्ट बताने लगे। हम तो सभी का स्वागत करने वाले परिवार के सदस्य हैं। उन्होंने बरौंधा के सभा स्थल पर मौजूद लोगों से गणेश सिंह को विजयी बनाने की अपील करते हुए कहा कि सबके विकास के लिए तीसरी बार मोदी को प्रधानमंत्री बनाना जरूरी है।

सभा को सांसद एवं भाजपा प्रत्याशी गणेश सिंह ने भी संबोधित किया।

सभा मंच पर उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला,राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी, विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार, महापौर योगेश ताम्रकार, जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा,पूर्व महापौर राजाराम त्रिपाठी,पूर्व स्पीकर सुधीर सिंह तोमर, पूर्व विधायक ऊषा चौधरी, भाजपा नेता चन्द्रकमल त्रिपाठी,बालेन्द्र गौतम,ऋषभ सिंह भी मंच पर मौजूद रहे।

Next Post

आजादी के बाद 70 वर्षों तक भगवान श्रीराम गर्भग्रह में प्रवेश नहीं कर सके, इसका कलंक कांग्रेस के माथे पर रहेगा: मुख्यमंत्री

Sat Apr 13 , 2024
राजा श्रीराम हमारे आदर्श हैं, उनके कर्म हमें जीवन जीने की सीख देते हैं: मुख्यमंत्री रीवा के डभौरा में जनसभा को मुख्यमंत्री ने किया सम्बोधित नवभारत न्यूज रीवा, 13 अप्रैल, कांग्रेस ने आजादी के बाद 70 से अधिक वर्षों तक देश में राज किया. देश-प्रदेश में कांग्रेस की सरकार होने […]

You May Like