बंगलादेश की महिला टीम ने वेस्टइंडीज को 10 विकेट से हराया

क्वालालंपुर 28 जनवरी (वार्ता) निशिता ए निशी (तीन विकेट) की शानदार गेंदबाजी के बाद फहमिदा छोया (नाबाद 14) और जुयैरिया फिरदौस (नाबाद 25) पारियों के दम पर बंगलादेश ने सुपर सिक्स ग्रुप ए में मंगलवार को महिला अंडर-19 टी-20 विश्वकप मुकाबले में वेस्टइंडीज को 10 विकेट से हरा दिया है।

वेस्टइंडीज के 54 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी बंगलादेश ने फहमिदा छोया (नाबाद 14) और जुयैरिया फिरदौस (नाबाद 25) की शानदार पारियों की मदद से 8.3 ओवर में बिना कोई विकेट गवांये 55 रन बनाकर मुकाबला 10 विकेट से जीत लिया।

आज यहां बंगलादेश की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज ने अमृता रामटहल (नाबाद 16), नईजनी कंबरबैच (13) और असाबी कॉलेंडर (11) के योगदान से 13 ओवर में छह विकेट पर 54 रन का स्कोर बनाया।

बंगलादेश की ओर से निशिता ए निशी ने 11 रन देकर तीन विकेट लिये। अनीसा अख्तर सोबा ने 13 रन देकर दो बल्लेबाजों को आउट किया। जन्नतउल महुआ ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

Next Post

माइक्रोसॉफ्ट टिकटॉक को खरीदने के लिए कर रही बातचीत : ट्रंप

Tue Jan 28 , 2025
वाशिंगटन, 28 जनवरी (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि माइक्रोसॉफ्ट टिकटॉक का अधिग्रहण करने के लिए चर्चा कर रहा है और वह सोशल मीडिया ऐप की बिक्री पर इसकी बोली की प्रक्रिया देखना चाहेंगे। बीबीसी ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। संवाददाताओं के यह पूछे […]

You May Like