नगर में बढ़ रही मवेशियों की संख्या, गर्भवती महिला पर किया हमला 

– महिला को लोगों ने पहुंचाया अस्पताल, फिर उठी मवेशियों पर लगाम की मांग

शाजापुर। नगर में मवेशियों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे लोगों की समस्या बढ़ती जा रही है। बुधवार शाम को भी महूपुरा चौराहे से गुजर रही दो महिलाओं पर एक मवेशी ने हमला कर दिया। जिससे महिला घायल हो गई। बताया जाता है कि जिस महिला पर मवेशी ने हमला किया वह गर्भवती थी। जिसे देखते हुए लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। गनीमत रही कि महिला को ज्यादा चोंट नहीं आई और वह पूरी तरह स्वस्थ है।

इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें महिला पर मवेशी हमला करता दिखाई दे रहा है। इस घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने बताया कि नगर में मवेशियों की संख्या ज्यादा बढ़ गई है जो लोगों पर हमलावर हो रहे हैं।

महिला को पहुंचाया अस्पताल

इस घटना के बाद महिला घबरा गई। जिसे देखकर वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद उसके स्वास्थ्य को देखते हुए लोगों ने महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसकी जांच की। महिला पूरी तरह स्वस्थ है और खतरे से बाहर भी।

00000000000

Next Post

ब्रिगेडियर संजय शर्मा पहुंचे सैनिक स्कूल, किया निरीक्षण

Thu Nov 28 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email नवभारत न्यूज रीवा, 28 नवम्बर, सैनिक स्कूल रीवा में ब्रिगेडियर संजय शर्माएचीफ इंजीनियर (एयरफोर्स) प्रयागराज का आगमन हुआ. विदित हो किब्रिगेडियर संजय शर्मा सैनिक स्कूल सुजानपुर टीरा के पुरा छात्र हैं. सर्वप्रथम ब्रिगेडियर संजय शर्मानें निर्माणधीन गर्ल्स […]

You May Like