साइबर खतरों से निपटने के उपायों पर चर्चा के लिए साइबर सुरक्षा अभ्यास

नयी दिल्ली 18 नवम्बर (वार्ता) देश की साइबर सुरक्षा क्षमता को मजबूत बनाने की ऐतिहासिक पहल के तहत भारत राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा अभ्यास (भारत एनसीएक्स ) का सोमवार को यहां उद्घाटन किया गया जिसमें उभरते साइबर खतरों से निपटने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की जायेगी।

इस अभ्यास का आयोजन राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय ने राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के सहयोग से किया है। यह अभ्यास 12 दिन तक चलेगा और इसमें देश के साइबर सुरक्षा पेशेवर और नेतृत्व उन्नत साइबर रक्षा, घटना प्रतिक्रिया क्षमताओं और रणनीतिक निर्णय लेने के साथ उभरते खतरों से निपटने के उपायों पर चर्चा करेंगे।

राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा समन्वयक लेफ्टिनेंट जनरल एम. यू. नायर ने अपने संबोधन में कहा, “ भारत एनसीएक्स हमारे देश के साइबर रक्षकों और अधिकारियों को जटिल खतरों को कम करने के कौशल से लैस करता है। तकनीकी अभ्यास से लेकर रणनीतिक निर्णय लेने तक, यह पहल सभी स्तरों पर संकटों का प्रबंधन करने के लिए हमारी तैयारी सुनिश्चित करती है।”

रक्षा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिमल एन. पटेल ने मुख्य भाषण में साइबर सुरक्षा चुनौतियों से निपटने में शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार के एकीकरण पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने कहा, “ यह अभ्यास न केवल तकनीकी कौशल को मजबूत करता है, बल्कि निर्णय लेने के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर के साइबर संकटों को नेविगेट करने के लिए नेतृत्व को भी तैयार करता है।”

यह अभ्यास 29 नवंबर तक चलेगा और इसका समापन साइबर सुरक्षा में सीखे गए सबक और सर्वोत्तम प्रथाओं को स्थापित करने के लिए व्यापक चर्चा के साथ होगा।

Next Post

भारतीय तटरक्षक बल सबसे बड़ा समुद्री खोज और बचाव अभ्यास करेगा

Mon Nov 18 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email नयी दिल्ली 18 नवम्बर (वार्ता) भारतीय तटरक्षक बल 28 और 29 नवंबर को केरल के कोच्चि में 22वीं राष्ट्रीय समुद्री खोज और बचाव बोर्ड बैठक के साथ-साथ अब तक के सबसे बड़े राष्ट्रीय समुद्री खोज और बचाव […]

You May Like

मनोरंजन