पाकिस्तानी सैन्य शिविर पर हमला, सात सैनिकों की मौत

कलात 16 नवंबर (वार्ता) पाकिस्तान में बलूचिस्तान प्रांत के कलात इलाके में शनिवार तड़के एक सैन्य शिविर पर हमले में कम से कम सात सैनिकों की मौत हो गयी और 15 अन्य घायल हो गये।

प्रतिबंधित आतंकवादी समूह बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने हमले की जिम्मेदारी ली है।

एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार कलात में शाह मर्दन चौकी पर हुआ, जहां अज्ञात सशस्त्र हमलावरों ने गोलीबारी की, जिसके परिणामस्वरूप सात सुरक्षाकर्मी मारे गए और 15 अन्य घायल हो गए। हमले के बाद सुरक्षा बलों की एक बड़ी टुकड़ी घटनास्थल पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी की।

पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नक़वी ने हमले की निंदा की और मारे गए जवानों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने जवानों के परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज़ शरीफ़ ने भी आतंकवादी घटना की निंदा की। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त कीं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

इस बीच सुरक्षा के मद्देनजर बलूचिस्तान के कुछ हिस्सों में इंटरनेट सेवाएं बंदकर दी गयी।

Next Post

ट्रम्प ने लेविट को व्हाइट हाउस प्रेस सचिव चुना

Sat Nov 16 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email वाशिंगटन 16 नवम्बर (वार्ता) अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव के रूप में न्यू हैम्पशायर की कैरोलिन लेविट को चुना है। सुश्री लेविट श्री ट्रम्प के पहले कार्यकाल में व्हाइट हाउस […]

You May Like

मनोरंजन