योगा आपस में जोड़ने का कार्य करता हैः डॉ हरिसिंह यादव

– डी.बी. सिटी योग केंद्र पर भारतीय योग संस्थान का स्थापना दिवस मनाया

ग्वालियर। डी.बी. सिटी योग केंद्र पर भारतीय योग संस्थान का ५८वां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त उप पुलिस महानिरीक्षक डॉ हरि सिंह यादव विशेष रूप से उपस्थित थे। इस मौके पर डा. यादव ने सरस्वती माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में डॉ हरि सिंह यादव ने अपने उद्बोधन में आसन, प्राणायाम एवं ध्यान के महत्व को प्रतिपादित किया। डॉ यादव ने सुबह जल्दी उठने, जल्दी सोने एवं सात्विक भोजन के महत्व को बताया और सबसे महत्वपूर्ण बात ये बताई कि लोग वर्तमान में हर तरह से आपस में दूर होते जा रहे हैं, इस दूरी को हटाना बहुत जरूरी है। योगा आपस में जोड़ने का कार्य करता है। कार्यक्रम की पहली कड़ी में सरस्वती वंदना श्रीमती कृष्णा शर्मा, श्रीमती शोभा गुप्ता, श्रीमती विजयलक्ष्मी भारद्वाज एवं श्रीमती कविता रोहिरा द्वारा प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम का प्रारंभ राजेंद्र बोजेवार के भजन से हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रधान एसपी शर्मा, श्रीमती शोभा गुप्ता, श्रीमती दीपिका वर्मा, श्रीमती कृष्णा शर्मा एवं राजेन्द्र बोजेवार ने आसन, प्राणायाम एवं ध्यान कराया। कार्यक्रम में राजेंद्र बोजेवार द्वारा सामूहिक भजन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में डॉ विशन गर्ग ने मुख्य अतिथि डॉ हरि सिंह यादव को योग मंजरी पत्रिका का मधुमेह विशेषांक भेंट किया। कार्यक्रम में करीब ३५ साधक साधिकाओं ने गणवेश एवं योगा किट के साथ भाग लिया।

Next Post

ट्रक वाहन में टकराने से दो युवकों की मौत

Wed Apr 10 , 2024
सरई थाना क्षेत्र के गजरा बहरा मुख्यमार्ग की घटना, आधी रात को हुई वारदात, बेकाबू बाईक चालक ने खोया नियंत्रण नवभारत न्यूज सिंगरौली 10 अप्रैल। जिले के सरई थाना क्षेत्र के गजरा बहरा मुख्यमार्ग में बीती रात करीब 11 बजे चलते कोलवाहन से मोटरसाईकिल सवार दो युवक बेकाबू होकर पीछे […]

You May Like