ग्वालियर। मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग के प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में भृत्यो का अभाव है। गत चार -पांच दिन पूर्व एक वीडियो भिण्ड के एक विद्यालय शासकीय माध्यमिक विद्यालय रैपुरा का सामने आया है जिसमे एक छात्र विद्यालय मेँ झाड़ू लगा रहा था। ह्यूमन राइट्स बाई डी सी ग्वालियर संभाग के अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह भदोरिया ने संज्ञान में लेते हुए संकुल केंद्र हायर सेकेंडरी स्कूल अटेर के प्राचार्य प्रेम नारायण शर्मा से मोबाइल पर बात की तो उन्होंने बताया कि विद्यालय में भ्रत्य की व्यवस्था नहीं है। प्राचार्य द्वारा गोलमोल जवाब दिया गया तब उन्होंने भिंड के जिला शिक्षा अधिकारी आर डी मित्तल से मोबाइल पर चर्चा की तो उन्होंने बताया कि विद्यालय में भ्रत्य की व्यवस्था नहीं है उनसे कहा कि व्यवस्था आप को करनी है तो आप ने कहा कि जिले मेँ भ्रत्यो की कमी है। उन्होंने मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकर्षित कराया कि प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय में कम से कम एक-एक भ्रत्य की व्यवस्था की जाए जिससे विद्यालय में छात्रों द्वारा झाड़ू न लगाई जाए।
Next Post
केजरीवाल ने आप पदाधिकारियों को दिया हर बूथ पर पार्टी को जिताने का मंत्र
Mon Nov 11 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email नयी दिल्ली 11 नवंबर (वार्ता) आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने यहाँ किराड़ी और तिलक नगर विधानसभा में पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए हर एक बूथ पर पार्टी को जीत दिलाने का […]

You May Like
-
7 months ago
26 लाख के 173 गुम मोबाइल पुलिस ने खोजकर लौटाए
-
4 weeks ago
स्कूटी से टकराकर पलटी कार, 9 घायल