पंजाब और हरियाणा के दो हथियार तस्कर 24 हथियारों के साथ गिरफ्तार

खरगोन 9 अप्रैल  मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में पुलिस ने पंजाब और हरियाणा के दो हथियार तस्करों को 24 हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा ने आज पत्रकारों से चर्चा में बताया कि मुखबिर की सूचना पर गोगावा थाना क्षेत्र के सिगनूर में दो हथियार तस्करों को गिरफ्त में लिया गया है। उनके पास से अवैध रूप से निर्मित 24 पिस्टल जब्त की गयी। दोनों आरोपियों की शिनाख्त पंजाब के भटिंडा क्षेत्र के गुरमीत सिंह उर्फ निक्का सिंह और हरियाणा के हिसार क्षेत्र के विक्रम जाट के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि उक्त हथियार उन्होंने सिगनूर निवासी सिकलीगर रमेश से खरीदे थे, लेकिन रमेश घेराबंदी के बावजूद भागने में सफल रहा।

एसपी ने बताया कि गुरमीत ड्रग्स के धंधे में भी लिप्त है और उसके सोशल मीडिया अकाउंट से अपराधियों और गैंगस्टरों से संबंध की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि जब्त की गई पिस्तौल में से कुछ बेहद आधुनिक और ऑटोमेटिक है, जिनका इस्तेमाल बड़ी आपराधिक गतिविधियों में आसानी से किया जा सकता था।
दोनों के अंतर राज्यीय संपर्कों का भी पता चला है, जिसका डिटेल इन्वेस्टिगेशन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस रिमांड लेकर आरोपियों की जानकारी पंजाब और हरियाणा पुलिस को भी दी जा रही है।

उल्लेखनीय है कि बड़वानी पुलिस ने भी 3 दिन पूर्व पंजाब के दो हथियार तस्करों को गिरफ्त में लिया था। जो हथियारों का उपयोग ड्रग्स के अवैध धंधे में करते थे। इसके अलावा एन आई ए को वांटेड आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया था।

Next Post

भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा का आमंत्रण ठुकराने वाली कांग्रेस को अब जनता ठुकराएगी: यादव

Tue Apr 9 , 2024
मुरैना/ग्वालियर, 09 अप्रैल  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा का आमंत्रण ठुकराने वाली कांग्रेस को इस लोकसभा चुनाव में देश और प्रदेश की जनता पूरी तरह ठुकरा देगी। डॉ यादव मुरैना लोकसभा की सबलगढ़ विधानसभा के ग्राम […]

You May Like