मुख्य सचिव की अध्यक्षता में पर्यवेक्षण समिति गठित

भोपाल, 04 नवंबर (वार्ता) राज्य शासन ने सिंहस्थ वर्ष-2028 के अंतर्गत मंत्रि-परिषद समिति के निर्देशों का पालन, मंत्रि-परिषद समिति के समक्ष रखे जाने समस्त नीतिगत प्रकरणों का परीक्षण कार्य तथा विभिन्न विभागों की सिंहस्थ मद कार्य योजना की समीक्षा करने के लिए पर्यवेक्षण समिति का गठन मुख्य सचिव की अध्यक्षता में किया है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार समिति में अपर मुख्य सचिव, गृह, उर्जा, लोक निर्माण, जल संसाधन, परिवहन, प्रमुख सचिव, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, राजस्व, वित्त, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, संस्कृति एवं पर्यटन, सदस्य होंगे। प्रमुख सचिव, नगरीय विकास एवं आवास समिति के सदस्य सचिव होंगे।

 

Next Post

बुधनी विधानसभा उपचुनाव में दिग्विजय करेंगे प्रचार

Mon Nov 4 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email बुधनी, भोपाल, 04 नवंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के बुधनी विधानसभा उपचुनाव में वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पार्टी प्रत्याशी राजकुमार पटेल के पक्ष में मंगलवार को प्रचार करेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री श्री सिंह सीहोर जिले […]

You May Like

मनोरंजन