सपा प्रत्याशी का फॉर्म निरस्त होना कांग्रेस-सपा के अंतर्द्वंद्व का परिणाम : शर्मा

पन्ना, 08 अप्रैल  मध्यप्रदेश की खजुराहो संसदीय सीट से समाजवादी पार्टी प्रत्याशी मीरा यादव का नामांकन फॉर्म निरस्त होने के मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने आज कहा कि ये कांग्रेस और सपा के अंतर्द्वंद्व का परिणाम है और इससे भाजपा का क्या लेना-देना है।

खजुराहो संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी श्री शर्मा ने यहां संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि ये कांग्रेस और सपा का आपसी झगड़ा है। दोनों दलों के वकीलों ने क्या किया। इससे भाजपा का क्या लेना-देना है।

इस मामले को लेकर कल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा पर आरोप लगाए थे। श्री शर्मा इन्हीं आरोपों का जवाब दे रहे थे।
उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन ठगबंधन है। ये देश विरोधी ताकतों के साथ खड़े होते हैं, रामद्रोही है, ऐसे रामद्रोहियों को रामभक्तों की धरती बुंदेलखंड पर ना अवसर मिला है और ना ही मिलेगा।

इसी क्रम में उन्होंने कहा कि ये सब कुछ कांग्रेस और सपा का अंदरूनी झगड़ा है। विधानसभा चुनाव में सभी ने देखा था कि अखिलेश यादव और कमलनाथ ने एक दूसरे के बारे में क्या क्या कहा था।

खजुराहो सीट कांग्रेस ने इंडिया गठबंधन की अपनी सहयोगी सपा के लिए छोड़ी थी, लेकिन यहां से सपा प्रत्याशी का नामांकन निरस्त हो गया है। ऐसे में अब यहां विपक्षी दलों का कोई उम्मीदवार श्री शर्मा के सामने चुनावी मैदान में नहीं है।

Next Post

एक व्यक्ति का शव पुलिस ने किया बरामद

Mon Apr 8 , 2024
शिवपुरी, 08 अप्रैल  मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के इंदार थाना क्षेत्र के ईसागढ़-देहरा मार्ग पर ग्राम अडेरा के पास एक गड्डे से पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले में ईसागढ़-देहरा मार्ग पर ग्राम अडेरा के पास स्थित एक छोटे गड्डे से […]

You May Like