भोपाल सहित मध्यप्रदेश के अनेक स्थानों पर बारिश

भोपाल, 26 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर लगातार हो रही बारिश से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। राजधानी भोपाल में कल रात्रि के बाद आज सुबह से लगातार हो रही बारिश से स्कूली बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

मौसम विज्ञान केन्द्र भोपाल के वैज्ञानिकों के अनुसार अलग-अलग मौसम प्रणालियों के सक्रिय होने के चलते प्रदेश के अनेक स्थानों पर बारिश का क्रम लगातार जारी है। इस बीच कहीं कहीं भारी बारिश भी हुयी, जिसके चलते उन स्थानों पर बाढ़ जैसे हालात निर्मित हो गए। पिछले चौबीस घंटों के दौरान रतलाम में 151 मिलीमीटर (मिमी) वर्षा दर्ज की गयी, तो वहीं सतना में 91़ 2 मिमी वर्षा हुयी।

इसके अलावा प्रदेश के अन्य स्थानों पर भी बारिश का क्रम लगातार जारी है। राजधानी भोपाल में कल शाम से बारिश का क्रम जारी है। आज सुबह से यहां लगातार बारिश हो रही है, जिसके कारण आम जनजीवन प्रभावित हो गया है। यहां पिछले चौबीस घंटों में 17़ 4 मिमी वर्षा रिकार्ड की गयी है। अगले चौबीस घंटों के दौरान भी प्रदेश में बारिश का यह क्रम जारी रहने की संभावना है। इस दौरान कहीं तेज तो कहीं मध्यम वर्षा हो सकती है।

Next Post

प्रभात झा की पार्थिव देह अंतिम दर्शन के लिए कल शनिवार को सुबह 7 से 8 बजे तक मेदांता हॉस्पिटल पर रखी जाएगी

Fri Jul 26 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email ग्वालियर। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा की पार्थिव देह अंतिम दर्शन के लिए 27 जुलाई शनिवार को सुबह 7 से 8 बजे तक मेदांता हॉस्पिटल, दिल्ली पर रखी जाएगी। पार्थिव देह इसके बाद बिहार के […]

You May Like