पूर्व महिला हॉकी कप्तान रानी रामपाल ने लिया संन्यास

नयी दिल्ली 24 अक्टूबर (वार्ता) पूर्व महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल ने गुरुवार को हॉकी से संन्यास ले लिया।
रानी ने आज एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उनके हॉकी कारियर की यात्रा शानदार रही है। उन्होंने कहा कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि भारत के लिए इतने लंबे समय तक खेलूंगी। मेरा बचपन से बहुत गरीबी में रहा लेकिन मेरा ध्यान हमेशा कुछ करने देश का प्रतिनिधित्व करने पर था।
उन्होंने वर्ष 2008 में 14 वर्ष की आयु में अंतरराष्ट्रीय हॉकी में पर्दापण किया था। उन्होंने अपने करियर में देश के लिए 254 मैचों में 205 गोल किये।
रानी रामपाल को वर्ष 2020 में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार और इसके बाद देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्मश्री से सम्मानित किया गया। उन्हें हाल ही में सब जूनियर महिला टीम का राष्ट्रीय कोच नियक्त किया था।

Next Post

सदर्न ऑस्ट्रेलिया में एक किशोर पर चाक़ू से हमला करने के आरोप में तीन किशोर गिरफ्तार

Thu Oct 24 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email कैनबरा, 24 अक्टूबर (वार्ता) सदर्न ऑस्ट्रेलिया (एसए) के एक शॉपिंग सेंटर में एक किशोर को चाकू मारने के आरोप में तीन किशोरों को गिरफ्तार किया गया है। एसए पुलिस ने गुरुवार को कहा कि 17, 16 और […]

You May Like

मनोरंजन