सदर्न ऑस्ट्रेलिया में एक किशोर पर चाक़ू से हमला करने के आरोप में तीन किशोर गिरफ्तार

कैनबरा, 24 अक्टूबर (वार्ता) सदर्न ऑस्ट्रेलिया (एसए) के एक शॉपिंग सेंटर में एक किशोर को चाकू मारने के आरोप में तीन किशोरों को गिरफ्तार किया गया है।
एसए पुलिस ने गुरुवार को कहा कि 17, 16 और 14 साल की उम्र के तीन किशोरों को बुधवार को एक शॉपिंग सेंटर में एक किशोर पर हुए हमले के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस को राज्य की राजधानी एडिलेड के उत्तरी उपनगरीय इलाके में स्थित शॉपिंग सेंटर में बुधवार को लगभग 2:30 फूड कोर्ट में युवाओं के एक समूह के बीच झड़प की रिपोर्ट मिली। झड़प की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
घटनास्थल पर पहुंच कर पुलिस ने पाया कि एक 18 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला किया गया था। गंभीर चोटों के कारण उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थानीय समाचार पत्र द एडवरटाइजर ने बताया कि किशोर पर से कम तीन बार चाकू से हमला किया गया था, लेकिन आपातकालीन सर्जरी के बाद उसकी हालत में सुधार हो रहा है।
एसए पुलिस ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि तीन कथित हमलावरों को हिरासत में ले लिया गया।
तीनों को जमानत देने से इनकार कर दिया गया और उन्हें गुरुवार को एडिलेड यूथ कोर्ट के सामने पेश किया जायेगा।एसए में आपराधिक जिम्मेदारी की उम्र 10 वर्ष है।
एसए यूथ कोर्ट 18 वर्ष से कम उम्र के अपराधियों को दोषी पाए जाने पर अधिकतम तीन साल की कैद की सजा देता है।एसए पुलिस ने बताया कि जांच अधिकारी घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा करेंगे।

Next Post

रूस-यूक्रेन कैदी अदला-बदली में सहायता कर रहा है बेलारूस: लुकाशेंको

Thu Oct 24 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email कज़ान, 24 अक्टूबर (वार्ता) बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने कहा है कि उनका देश रूस और यूक्रेन के बीच कैदियों की अदला-बदली में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। श्री लुकाशेंको ने रूसी शहर में ब्रिक्स शिखर […]

You May Like