देश-प्रदेश में भाजपा के पक्ष में माहौल : यादव

भोपाल, 24 अक्टूबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के विजयपुर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी रामनिवास रावत का नामांकन भरवाने के पहले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज कहा कि पूरे देश-प्रदेश में भाजपा के पक्ष में माहौल है और श्री रावत को विजयपुर की जनता का भरपूर स्नेह मिलेगा।

डॉ यादव ने अपने बयान में कहा कि आज वे श्री रावत का नामांकन पत्र जमा करवाने जा रहे हैं। जिस प्रकार का वातावरण चल रहा है, भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में, पूरे देश और प्रदेश में माहौल बना हुआ है। विजयपुर के पार्टी प्रत्याशी श्री रावत को जनता का प्रेम, दुलार क्षेत्र से हमेशा मिलता रहा है।

उन्होंने कहा कि जब विकास का कारवां चल रहा है तो इस समय और विकास की संभावना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जनता श्री रावत को प्रेम और स्नेह का आशीर्वाद देगी और वे भारी बहुमत से विजयी होंगे।

डॉ यादव और पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा आज श्री रावत का नामांकन पत्र दाखिल करवाएंगे। इस दौरान डॉ यादव एक रोड शो करने के साथ ही जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

 

Next Post

स्कार्पियो जीप के गड्ढे में गिरने से आठ लोग घायल, तीन की हालत गंभीर

Thu Oct 24 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email रायगढ़ 24 अक्टूबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के घरघोड़ा मार्ग में बुधवार रात धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के आमापाली ग्राम के पास एक जीप के गड्ढे में गिरने से उसमें सवार आठ लोग घायल हो गये। जिनमें […]

You May Like

मनोरंजन