जय सिंह कुशवाह, अशोक शर्मा बने भाजपा के सक्रिय सदस्य

ग्वालियर: भाजपा के सदस्यता अभियान संगठन पर्व के तहत सक्रिय सदस्य बनाने के अभियान के दौरान सोमवार को ग्वालियर पूर्व विधानसभा के शहीद भगत सिंह मंडल, रामकृष्ण मंडल एवं महाराणा प्रताप मंडल में निवासरत भाजपा वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों को सक्रिय सदस्यता का फार्म भरकर सक्रिय सदस्य बनाया गया।

ग्वालियर पूर्व विधानसभा के अंतर्गत रहने वाले प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं मुरैना जिले के संगठन प्रभारी जयसिंह कुशवाह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं भोपाल जिले के संगठन प्रभारी महेंद्र सिंह यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य देवेश शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक जादौन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक जैन, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र राणा, ग्वालियर पूर्व विधानसभा के सदस्यता प्रभारी विवेक शर्मा, सोनू मंगल, अरविंद शर्मा, अजय सिंह यादव को सक्रिय सदस्य बनाया गया। वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक शर्मा को भी भाजपा की सक्रिय सदस्यता दिलाई गई।

Next Post

माधव लॉ कॉलेज में मन रहा युवा उत्सव

Tue Oct 22 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email ग्वालियर: माधव विधि महाविद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्साह युवा उत्सव में गायन-वादन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों द्वारा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया गया। गायन प्रतियोगिता में एकल शास्त्रीय, एकल पाश्चात्य, सुगम , समूह गायन प्रतियोगिता और […]

You May Like