ग्वालियर में स्काउट रैली 21 से 25 तक

ग्वालियर, 16 अक्टूबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के ग्वालियर में भारत स्काउट गाइड आगामी 21 से 25 अक्टूबर तक एक आयोजन करेगा।
इस आयोजन में 700 से अधिक स्काउट गाइड भाग लेंगे। इसके अलावा स्काउट शिक्षक, पदाधिकारी सहित अधिकारीगण भी शिरकत करेंगे। यह कार्यक्रम स्काउट गाइड रैली के रूप में होगा। इस रैली की थीम पहले पाओ शिक्षा दूर करो बाल भिक्षा होगी।
स्काउट मुख्यालय डफरन सराय में पत्रकार वार्ता में चीफ कमिश्नर बृजेन्द्र सिंह जादौन लालजी ने कहा कि स्काउट गाइड रैली में मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर सहित नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला, उर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, उद्यानिकी व सामाजिक कल्याण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह शामिल होंगे।
उन्होंने कहा कि यह रैली स्काउट गाइड के लिये एक अनूठा व महत्वपूर्ण आयोजन हैं। इसमें 700 से अधिक स्काउट गाइड प्रशिक्षण केन्द्र नयागांव पर टेंट शिविर में ही रहेंगे और विभिन्न आयोजन में भाग लेंगे। रैली में 21 अक्टूबर को स्काउट गाइड आगमन, पंजीयन, आवास आवंटन, ध्वजारोहण, रैली उदघाटन पूर्वाभ्यास व संचालक मंडल की बैठक होगी। जबकि 22 अक्टूबर को विभिन्न कार्यक्रमों के पश्चात अपरान्ह 3 से 3.30 बजे तक उदघाटन कार्यक्रम होगा। जिसमें संभागीय कमिश्नर मनोज खत्री, जिला कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान, निगम कमिश्नर अमन वैष्णव, पुलिस महानिरीक्षक अरविंद सक्सैना, जिला पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह शामिल होंगे।
उन्होंने बताया कि रैली का समापन 24 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर व नगरीय विकास आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की उपस्थिति में होगा।

Next Post

श्रीमद् भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ कल से 

Wed Oct 16 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email * देश की प्रसिद्ध कथा वाचक पूज्या प्राची देवी द्वारा 17 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक होगा संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन   नवभारत न्यूज सीधी 16 अक्टूबर। देश की प्रसिद्ध कथा वाचक पूज्या प्राची देवी […]

You May Like

मनोरंजन