इस्लामाबाद, 18 जनवरी (वार्ता) पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पांच आतंकवादी मारे गये और एक आतंकवादी पकड़ा गया है। पाकिस्तान सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने शनिवार को एक बयान में कहा कि खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के खिलाफ प्रांत […]

लॉस एंजिल्स 18 जनवरी (वार्ता) टिकटॉक ने घोषणा की है कि अगर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ‘निश्चित’ आश्वासन नहीं देते, तो उसे रविवार को अमेरिका में 17 करोड़ उपयोगकर्ताओं के लिए अपनी सेवाएं बंद करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। यह घोषणा तब की गई, जब बाइडेन प्रशासन ने […]

काबुल 18 जनवरी (वार्ता) अफगानिस्तान की राजधानी काबुल को नौ उत्तरी प्रांतों से जोड़ने वाला सालंग राजमार्ग भारी हिमपात के कारण यातायात के लिए अवरुद्ध हो गया है। लोक निर्माण मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा कि भारी हिमपात और तूफान के कारण राजमार्ग अवरुद्ध हो […]

तेहरान 18 जनवरी (वार्ता) ईरान की राजधानी तेहरान में एक हमलावर ने सुप्रीम कोर्ट के दो वरिष्ठ न्यायाधीशों को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार कर जान दे दी। न्यायपालिका और सरकारी मीडिया के अनुसार ईरान की सुप्रीम कोर्ट के दो वरिष्ठ न्यायाधीशों की मध्य तेहरान में […]

सोल 18 जनवरी (वार्ता) दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति यूं सुक-योल शनिवार को 20 दिनों तक हिरासत में रखे जाने के बारे में वारंट सुनवाई में अदालत में पेश हुए। टीवी फुटेज में दिखाया गया कि श्री सुक-योल को लेकर वाहन डिटेंशन सेंटर से लगभग 20 किलोमीटर उत्तर में सोल के पश्चिमी […]

नुउक, 18 जनवरी (वार्ता) ग्रीनलैंड के निवासी अमेरिका की ओर से द्वीप पर अपनी सैन्य उपस्थिति बढ़ाने पर आपत्ति नहीं करेंगे, क्योंकि वर्तमान समझौते उन्हें ऐसा करने की अनुमति देते हैं। स्पूतनिक ने ग्रीनलैंड की संसद में विपक्षी नालेराक पार्टी के नेता एवं पूर्व विदेश मंत्री पेले ब्रोबर्ग के हवाले […]

न्यूयॉर्क, 18 जनवरी (वार्ता) अमेरिका के आंतरिक राजस्व सेवा (आईआरएस) के कमिश्नर डैनी वेरफेल ने आगामी 20 जनवरी को अपने पद से इस्तीफा देने का निर्णय लिया है। वाशिंगटन पोस्ट ने शुक्रवार को यह जानकारी दी कि डैनी वेर्फल ने आईआरएस के कर्मचारियों से कहा कि, राष्ट्रपति-चुनाव डोनाल्ड ट्रंप ने […]

यरूशलम, 18 जनवरी (वार्ता) इजरायल की पुलिस ने इजरायल सुरक्षा एजेंसी (आईएसए) के साथ मिलकर चार फिलिस्तीनियों को उस समय गिरफ्तार किया जब वे सोशल मीडिया पर हमास के झंडे को शरीर में लपेटकर दिखाई दे रहे थे। इजरायल पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी थी। इजरायली पुलिस ने […]

मैड्रिड, 18 जनवरी (वार्ता) चीन की एक बैटरी निर्माता कंपनी शेन्ज़ेन डायनानॉनिक कंपनी लिमिटेड ने शुक्रवार को इजरायल की वैश्विक विशिष्ट खनिज कंपनी आईसीएल के साथ एक संयुक्त समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के तहत दोनों कंपनियां स्पेन के उत्तर-पूर्व क्षेत्र में एक लिथियम-आयन बैटरी संयंत्र स्थापित करेंगी। […]

यरूशलम, 18 जनवरी (वार्ता) इजरायल सरकार ने शनिवार को एक लंबी कैबिनेट बैठक के बाद गाजा पट्टी में उसके बंधकों की रिहाई के उद्देश्य से संघर्ष विराम समझौते को मंजूरी दे दी। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से आज यह जानकारी दी गयी। कैबिनेट बैठक में 24 मंत्रियों ने पक्ष में […]

मनोरंजन