लंदन, 1 सितंबर (वार्ता) इंग्लैंड का दक्षिणी-पश्चिमी हिस्सा एच5एन1 बर्ड फ्लू रोग से पीड़ित है।
ब्रिटिश सरकार ने बताया कि इंग्लैंड के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से के गांव एक्समिंस्टर में एक पॉल्ट्री फार्म में एवियन इन्फ्लूएंजा एच5एन1 के प्रकोप की पुष्टि हुई है।
ब्रिटिश सरकार ने बताया कि घटनास्थल के चारों ओर 3 किलोमीटर का एक सुरक्षा क्षेत्र और 10 किलोमीटर का निगरानी क्षेत्र स्थापित किया गया है। परिसर में मौजूद सभी पॉल्ट्री फार्मों को मानवीय आधार पर खत्म कर दिया जाएगा।
