ग्वालियर। कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड ग्वालियर के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष आशिक उस्मानी को जिला कांग्रेस कार्यालय में शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा जी एवं सेवादल अध्यक्ष हरेंद्र गुर्जर द्वारा सेवादल यंग ब्रिगेड की कैप और टीशर्ट प्रदान कर पदभार ग्रहण कराया। कार्यक्रम में सभी कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ग्वालियर एवं चंबल
Gwalior and Chambal
शिवपुरी। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर न सिर्फ कार्रवाई होगी बल्कि ग्रुप एडमिन को भी जिम्मेदार मानते हुए कार्रवाई के दायरे में लाया जाएगा। देश की सीमाओं पर चल रहे हालात के मद्देनजर शिवपुरी कलेक्टर ने यह आदेश जारी किया है। शिवपुरी जिले में धारा 163 लागू की […]
ग्वालियर। डबरा के ग्राम कंचनपुर निवासी बंटी रावत की ग्वालियर-दतिया हाईवे पर सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा हरिपुर गांव के पास हुआ। बंटी बाइक से ग्राम चांदपुर जा रहे थे। इस दौरान एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद […]
ग्वालियर। ग्वालियर चंबल संभाग का सबसे बड़ा सरकारी एक हजार बिस्तर का अस्पताल अलर्ट मोड पर है। युद्ध की स्थिति में यहां मेडिकल इमरजेंसी लगाने की तैयारी है। डॉक्टरो को 24 घंटे मोबाइल चालू रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही एंबुलेंस, ट्रॉमा सेंटर व्यवस्था दुरुस्त रखने के साथ […]
ग्वालियर: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपना तीन दिन का दौरा बीच में ही निरस्त कर आज दोपहर दिल्ली रवाना हो गए। सिंधिया देश के मौजूदा हालात के मद्देनजर दिल्ली में संचार व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक करेंगे। दिल्ली जाने से पहले उन्होंने कहा कि यह आतंकवाद के खिलाफ बड़ी लड़ाई है।
ग्वालियर: आज 9 मई से 14 मई तक होने वाली सीए परीक्षा (सीए इंटरमीडिएट आदि) वर्तमान स्थिति के मद्देनजर स्थगित कर दी गई है। कई सीए छात्रों को परीक्षा निरस्त होने की सूचना आज ही मिली जब वे एग्जाम देने की तैयारी कर रहे थे।
ग्वालियर : देश में चल रहे हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ग्वालियर द्वारा मोती महल स्थित कंट्रोल कमांड सेंटर में कंट्रोल रूम बनाया गया है, इस कंट्रोल रूम में शहर के नागरिक किसी भी आपातकालीन स्थिति में संपर्क कर जानकारी दे सकते हैं। कंट्रोल रूम का नंबर 0751 -2646606 […]
ग्वालियर: ग्वालियर की ट्रक ऑपरेटर यूनियन ने ऐलान किया है कि उनके 7 हजार ट्रक सेना और सरकार की मदद के लिए ट्रांसपोर्ट नगर में तैयार खड़े हैं. ट्रांसपोर्ट यूनियन के सुनील माहेश्वरी और राजीव मोदी ने बताया कि उनकी यूनियन के पास 7 हजार ट्रक मौजूद हैं. हमने अपने […]
ग्वालियर: ग्वालियर के एयरफोर्स स्टेशन के बाहर आज सुबह से सुरक्षा बेहद कड़ी कर दी गई है। महाराजपुरा एयरफोर्स स्टेशन हाई अलर्ट पर है। पुलिस रात भर से आसपास के पांच किलोमीटर में कड़ी चेकिंग के साथ ही पूरे शहर में चेकिंग कर रही है। एयरबेस के आसपास बसे गांव […]
ग्वालियर: आपात स्थिति में सम्पूर्ण शहरवासियों को सतर्क करने के लिए ग्वालियर शहर में जगह -जगह और पर्याप्त संख्या में सुबह से सायरन लगाने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। साथ- साथ में सायरनो की टेस्टिंग भी की जा रही है। टेस्टिंग के दौरान सायरन बजते ही लोग सतर्क […]