ग्वालियर में 7 हजार ट्रक सेना की सहायता के लिए तैयार, ट्रक ड्राइवरों की छुट्टियां रद्द

ग्वालियर: ग्वालियर की ट्रक ऑपरेटर यूनियन ने ऐलान किया है कि उनके 7 हजार ट्रक सेना और सरकार की मदद के लिए ट्रांसपोर्ट नगर में तैयार खड़े हैं. ट्रांसपोर्ट यूनियन के सुनील माहेश्वरी और राजीव मोदी ने बताया कि उनकी यूनियन के पास 7 हजार ट्रक मौजूद हैं. हमने अपने सभी ड्राइवर्स को तैयार रहने के निर्देश दिए हैं.

उन्होंने कहा कि देश हित में जरूरत पड़ने पर हम हर संभव मदद के लिए तत्पर हैं. हमें बस सरकार और सेना के आदेश का इंतजार है. हम आपातकालीन परिस्थितियों में सदा ही सेवा और सहयोग देते रहे हैं.हमने कोरोना काल में खुलकर जिला प्रशासन की मदद की मदद की थी और अब फिर हम अलर्ट पर हैं.

Next Post

इंदौर से जम्मू और जोधपुर की उड़ानें आज भी रद्द

Fri May 9 , 2025
इंदौर:भारत-पाक के बीच बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालात के चलते पाकिस्तान सीमा से लगे एयरपोर्ट्स पर यात्री उड़ानों का संचालन लगातार बंद है. इसी के तहत इंदौर से जोधपुर और जम्मू के लिए जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानें आज लगातार दूसरे दिन निरस्त कर दी गईं. गौरतलब है […]

You May Like