इंदौर से जम्मू और जोधपुर की उड़ानें आज भी रद्द

इंदौर:भारत-पाक के बीच बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालात के चलते पाकिस्तान सीमा से लगे एयरपोर्ट्स पर यात्री उड़ानों का संचालन लगातार बंद है. इसी के तहत इंदौर से जोधपुर और जम्मू के लिए जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानें आज लगातार दूसरे दिन निरस्त कर दी गईं. गौरतलब है कि 6 मई की रात भारत ने पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर ध्वस्त किया था. यह कार्रवाई पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में की गई थी.

इसके बाद पाकिस्तान की ओर से संभावित जवाबी हमले को लेकर 7 मई से सीमा से सटे एयरस्पेस को सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया है. इसका सीधा असर इंदौर एयरपोर्ट पर देखने को मिल रहा है, जहां से जोधपुर, जम्मू और चंडीगढ़ की उड़ानें प्रभावित हो रही हैं. आज गुरुवार को इंदौर-जोधपुर और इंदौर-जम्मू फ्लाइट्स रद्द की गईं. इससे पहले बुधवार को भी चंडीगढ़ और जोधपुर की उड़ानें निरस्त की गई थीं.

इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानें एक दिन चंडीगढ़ और एक दिन जम्मू के लिए निर्धारित हैं. ऐसे में सुरक्षा प्रतिबंधों के चलते ये सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं. लगातार हो रही रद्दीकरण से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कई लोग बुकिंग कैंसिल कराने या वैकल्पिक व्यवस्था में लगे हैं. फिलहाल स्थिति सामान्य होने तक उड़ानों पर असमंजस बरकरार रहेगा.

Next Post

ग्वालियर में 24 घंटे काम करेगा कंट्रोल रूम

Fri May 9 , 2025
ग्वालियर : देश में चल रहे हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ग्वालियर द्वारा मोती महल स्थित कंट्रोल कमांड सेंटर में कंट्रोल रूम बनाया गया है, इस कंट्रोल रूम में शहर के नागरिक किसी भी आपातकालीन स्थिति में संपर्क कर जानकारी दे सकते हैं। कंट्रोल रूम का नंबर 0751 -2646606 […]

You May Like