ग्वालियर में 24 घंटे काम करेगा कंट्रोल रूम

ग्वालियर : देश में चल रहे हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ग्वालियर द्वारा मोती महल स्थित कंट्रोल कमांड सेंटर में कंट्रोल रूम बनाया गया है, इस कंट्रोल रूम में शहर के नागरिक किसी भी आपातकालीन स्थिति में संपर्क कर जानकारी दे सकते हैं।

कंट्रोल रूम का नंबर 0751 -2646606 है। कलेक्टर रुचिका चौहान ने शहर की स्थितियां की समीक्षा करते हुए मोतीमहल स्थित कंट्रोल कमांड सेंटर में कंट्रोल रूम पर 24 घंटे नजर रखने एवं कर्मचारी उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। इस कंट्रोल रूम पर शहर के नागरिक किसी भी आपातकालीन स्थिति में संपर्क कर जानकारी दर्ज कर सकते हैं।

Next Post

निशानेबाजी: महाराष्ट्र ने जीता स्वर्ण, बिहार को मिला कांस्य पदक

Fri May 9 , 2025
नयी दिल्ली 09 मई (वार्ता) खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में महाराष्ट्र ने 10 मी. एयर राइफल मिक्सड टीम यूथ कैटेगरी में कर्नाटक को 16-12 से हराकर स्वर्ण पदक तथा बिहार की दिव्या-रुद्र की जोड़ी ने कांटे की टक्कर वाले मुकाबले में यूपी की टीम को 16-14 अंक से हराकर […]

You May Like

मनोरंजन