राष्ट्रीय खेल नीति 2025 का एलएनआईपीई ने किया स्वागत

ग्वालियर। एलएनआईपीई ग्वालियर की कुलपति डॉ. कल्पना शर्मा ने राष्ट्रीय खेल नीति 2025 का स्वागत करते हुए आश्वासन दिया कि एलएनआईपीई, ग्वालियर इस राष्ट्रीय मिशन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और सरकार को पूर्ण सहयोग करेगा। उन्होंने बताया कि भारत सरकार ने राष्ट्रीय खेल नीति (एनएसपी) 2025 का अनावरण किया है, जो भारत को एक खेल राष्ट्र बनाने के लिए एक दूरदर्शी और परिवर्तनकारी दृष्टिकोण है। यह नीति केवल पदक जीतने के बारे में नहीं है यह खेलों को हमारे जीवन, हमारे स्कूलों, हमारे कार्यस्थलों और हमारे समुदायों का एक अभिन्न अंग बनाने के बारे में है। यहां खेलो के लिए एक नया विकास है जो भारत की नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।

Next Post

इटारसी में मूंग चोरी और अवैध शराब के कारोबार से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार

Wed Jul 2 , 2025
इटारसी। पुलिस ने हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी फरियादी योगेंद्र सिंह की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए उनके ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरी 27 क्विंटल मूंग समेत ट्रैक्टर व ट्रॉली चोरी के मामले में आरोपी सोनू राजपूत को गिरफ्तार कर सारा सामान बरामद कर लिया। इसके अलावा अवैध शराब पर कार्रवाई करते हुए […]

You May Like