ग्वालियर एयरफोर्स स्टेशन हाई अलर्ट पर, एयरबेस के आसपास के गांवों में पुलिस की सर्चिंग

ग्वालियर: ग्वालियर के एयरफोर्स स्टेशन के बाहर आज सुबह से सुरक्षा बेहद कड़ी कर दी गई है। महाराजपुरा एयरफोर्स स्टेशन हाई अलर्ट पर है। पुलिस रात भर से आसपास के पांच किलोमीटर में कड़ी चेकिंग के साथ ही पूरे शहर में चेकिंग कर रही है। एयरबेस के आसपास बसे गांव में लगातार सर्चिंग जारी है। जिन घरों में शादी है वहां पहुंचकर छानबीन की है।

आज शुक्रवार को भी ग्वालियर एयरपोर्ट पर सभी फ्लाइट्स कैंसिल हैं। महाराजपुरा एयरबेस की ओर जाने वाले सभी रास्तों पर पुलिस दिन रात चेकिंग कर रही है। जिसमें भिंड-इटावा रोड, डीडी नगर रोड, गोला का मंदिर सहित ग्वालियर बायपास पर कड़ी चेकिंग की जा रही है। इसके साथ ही एयरफोर्स स्टेशन पर अंदर जाने वाले बाहरी लोगों का प्रवेश भी बंद कर दिया है। एयरबेस में सिर्फ वही लोग जा सकते हैं, जिनको सेना की अथॉरिटी ने परमिशन दी है।

Next Post

कैदियों की पेशी के लिए सेंट्रल जेल में तैयार हुए 18 वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष

Fri May 9 , 2025
इंदौर:संभाग की सबसे बड़ी केंद्रीय जेल इंदौर में अब कैदियों की पेशी सीधे जेल से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी. इसके लिए जेल परिसर में 18 अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष तैयार किए हैं. संभवतः अगले सप्ताह से इन्हें शुरु कर दिया जाएगा. इसके साथ ही दो विधिक सहायता कक्ष […]

You May Like