पटना, 14 नवंबर (वार्ता) बिहार में दो चरणों में 243 विधानसभा सीटों पर सम्पन्न चुनाव में हुए मतदान की गिनती आज सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई। राज्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राज्य के सभी 38 जिलों में बनाए गए […]

चेन्नई, (वार्ता) तिमलनाडु में प्रशिक्षण उड़ान के दौरान एक सिंगल इंजन सेसना विमान ने गुरुवार को त्रिची-पुदुकोट्टई राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक रिहायशी इलाके के पास आपात लैंडिंग की, जिससे अफरा-तफरी मच गई। पायलट और प्रशिक्षु पायलट चमत्कारिक रूप से बाल-बाल बच गए, हालाँकि विमान के अगले हिस्से को नुकसान पहुँचा। […]

जयपुर, (वार्ता) राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं की सब तक पहुंच, गुणवत्ता, और बेहतर प्रबंधन के लिए कार्य करने का आह्वान किया है। श्री बागडे गुरुवार को बिड़ला सभागार में श्वास संबंधित रोगों की 27 वीं कांफ्रेंस “नैपकॉन” में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने श्वास […]

श्रीगंगानगर, (वार्ता) राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के हिंदूमलकोट थाना क्षेत्र में पाकिस्तान सीमा के निकट स्थित गांव फतूही में आबकारी विभाग ने गुरुवार को मिलावटी शराब बनाने के एक अवैध ठिकाने का भंडाफोड़ किया। कार्यवाहक जिला आबकारी अधिकारी एच.आर. राठौड ने बताया कि छापेमारी के दौरान मुकेश भांभू नामक व्यक्ति […]

पुणे, (वार्ता) महाराष्ट्र में पुणे के नवले ब्रिज इलाके में गुरुवार को आठ वाहनों की भीषण टक्कर में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस नियंत्रण कक्ष ने पुष्टि की है कि अब तक आठ लोगों की मौत […]

चेन्नई 13 नवंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 19 नवंबर को तमिलनाडु का दौरा करेंगे जहां अगले साल की शुरुआत में राज्य विधानसभा चुनाव होने हैं। श्री मोदी अपने दौरे के दौरान कोयंबटूर में जैविक खेती पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री का यह दौरा जैविक खेती पर […]

नई दिल्ली, 13 नवंबर (वार्ता) राजधानी दिल्ली में शाहदरा पुलिस और स्पेशल स्टाफ के साथ मुठभेड़ के बाद तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि हाल ही में एक व्यापारी के घर पर गोलीबारी करने वाले एक जबरन वसूली गिरोह से उनके संदिग्ध संबंध होने […]

नई दिल्ली 13 नवंबर (वार्ता) दिल्ली कार बम विस्फोट मामले की जांच का दायरा बढ़ गया है और अब सरकारी सूत्रों ने संकेत दिया है कि वित्तीय और मनी लॉंड्रिंग के मामले की जांच के लिए संघीय जांच एजेंसियों, सीबीआई और ईडी, को भी इसमें शामिल किया गया है। गुरुवार […]

नई दिल्ली 13 नवंबर (वार्ता) वायु सेना को पहला स्वदेशी मालवाहक विमान सी 295 अगले वर्ष मिलने की उम्मीद है। भारत की टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स इस विमान को स्पेन की कंपनी एयरबस के साथ मिलकर वडोदरा में बना रही है। भारत और स्पेन के अधिकारियों के बीच गुरुवार को यहां […]

नयी दिल्ली, 13 नवम्बर (वार्ता) दिल्ली सरकार ने 1984 के सिख विरोधी दंगों में मारे गए पीड़ितों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर रोजगार प्रदान करने की नीति को मंजूरी दी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को कहा कि दिल्ली सरकार की कैबिनेट बैठक में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया […]