प्रधानमंत्री मोदी जारी करेंगे पीएम‑किसान की 22वीं किस्त; किसानों के खातों में आयेंगे 18,640 करोड़ रुपये – शिवराज सिंह चौहान

नयी दिल्ली, 12 मार्च (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार (13 मार्च) को असम की राजधानी गुवाहाटी से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम‑किसान) योजना की 22वीं किस्त जारी करेंगे। इसके तहत देश के 9.32 करोड़ से अधिक किसान परिवारों के बैंक खातों में 18,640 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि भेजी जायेगी। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज यह जानकारी दी। उन्होंने इसे श्री मोदी के नेतृत्व में किसानों के प्रति केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता और ‘अन्नदाता सम्मान’ की पहल बताया।

श्री चौहान ने कहा कि फरवरी 2019 में योजना शुरू होने के बाद से अब तक पीएम‑किसान के अंतर्गत पात्र किसान परिवारों के खातों में 4.09 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि भेजी गयी है और 22वीं किस्त जारी होने के साथ ही कुल राशि 4.27 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो जाएगी। गौरतलब है कि पीएम‑किसान योजना के तहत हर पात्र किसान परिवार को साल में 6,000 रुपये की वित्तीय सहायता तीन समान किस्तों में दी जाती है और यह राशि किसानों के बैंक खातों में पहुंचती है। इस बार की 22वीं किस्त में 2.15 करोड़ से अधिक महिला किसानों को वित्तीय सहायता मिलेगी उन्होंने कहा कि स्वतंत्र अध्ययनों ने भी प्रमाणित किया है कि पीएम‑किसान योजना ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था में मांग बढ़ाई है। किसानों की कर्ज पर निर्भरता कम की है और कृषि निवेश को प्रोत्साहित किया है।

Next Post

ईंधन टैंकरों और देश की ऊर्जा सुरक्षा के बारे में विदेश मंत्री ईरान के निरंतर संपर्क में : विदेश मंत्रालय

Thu Mar 12 , 2026
नयी दिल्ली 12 मार्च (वार्ता) पश्चिम एशिया संकट से ईंधन की आपूर्ति श्रृंखला पर प्रभावों के बीच भारत ने स्पष्ट किया है कि वह इस क्षेत्र से आने वाले भारत के ईंधन टैंकरों तथा देश की ऊर्जा सुरक्षा को लेकर ईरान के साथ निरंतर संपर्क बनाये हुए है और विदेश […]

You May Like

मनोरंजन